फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election should be conducted according to the pre-announced schedule

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार कराया जाए चुनाव

Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Election should be conducted according to the pre-announced schedule
कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते गुरू सिंह सभा के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गुरू सिंह सभा का चुनाव जल्द कराने की मांग को लेकर सिख समाज के लोगों ने मंडलायुक्त लोकेश एम और फिर जिलाधिकारी अखिलेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुपालन में नौ नवंबर तक हुई नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद की कार्रवाई की तारीख जल्द घोषित की जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी तहसीलदार सदर ने चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ कर दी थी। इसके तहत चुनाव 27 नवंबर को और चुनाव परिणाम 28 नवंबर को घोषित होने थे। इसके क्रम में एक नवंबर से लेकर तीन नवंबर तक 88 नामांकन पत्र आवंटित हुए। आठ नवंबर को 70 प्रत्याशियों ने तहसील कार्यालय में नामांकन जमा कराए। नौ नवंबर को नामांकन पत्रों पर आपत्तियां आई। जिसका निस्तारण चुनाव अधिकारी तहसीलदार सदर को 11 नवंबर (आज) करना था, लेकिन तहसीलदार सदर ने 10 नवंबर को शाम सात बजे श्री गुरू सिंह सभा के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक सूचना चस्पा कराई। जिसमें चुनाव कार्यक्रम को संशोधित करने और चुनाव की नई तारीख जल्द घोषित करने की बात कही गई है। इससे संस्था के सदस्य में भारी रोष है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉक्टर स्वर्णजीत सिंह, दलजीत कोचर, जसवंत बतरा, गुरमीत सिंह, दीदार सिंह सेठी, गुरविंदर सिंह, बलवीर सिंह धीर, चरण सिंह आनंद, सतवंत सिंह बतरा, महेंद्र सिंह चावला, अजीन्दर पाल सिंह चावला, सुरेंद्रपाल सिंह, सुजसवीर सिंह, छवप्रीत सिंह बतरा, प्रभजोत सिंह, राजीव प्रेमी, प्रीतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed