{"_id":"61df13b77aa38e3dcc28ae9b","slug":"election-equation-expected-to-change-in-many-seats-saharanpur-news-mrt5731213121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई सीटों पर चुनावी समीकरण बदलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई सीटों पर चुनावी समीकरण बदलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
--चुनाव से पहले लगातार बदल रहा राजनीतिक परिदृश्य
-- दल बदल कर आने वालों के सामने होगी बड़ी चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में टिकट की चाह में नेता लगातार पार्टी बदल रहे हैं। हालांकि दल बदल कर आने वाले नेताओं के सामने पार्टी के लोगों की नाराजगी का भी सामना करना होगा। ऐसे में उनके सामने अपनी जीत दर्ज करना आसान नहीं होगा। उन्हें बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। फिर भी चुनाव में इतना को तय है कि जनपद की कई सीटों को चुनावी समीकरण बदल जाएंगे।
जनपद के कद्दावर नेता इमरान मसूद कांग्रेस छोड़ कर सपा में शामिल हुए है। बताया गया है कि वो बेहट सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि वो इस सीट से अपने दामाद शयान मसूद को चुनाव लड़ाएं। हालांकि उनका कहना है कि जो भी फैसला पार्टी का होगा, वो मानूंगा। अभी तक बेहट सीट पर पूर्व एमएलसी उमर अली खान की ही दावेदारी थी। देहात सीट से विधायक मसूद अख्तर भी कांग्रेस छोड़ कर अखिलेश यादव की साइकिल पर सवार हो गए हैं। अब इस सीट पर सपा के टिकट पर उनकी दावेदारी मानी जा रही है। अभी तक सहारनपुर देहात सीट पर सपा के टिकट के लिए आशु मलिक, अब्दुल गफूर, नितिन यादव, सरफराज खान, इसरार प्रमुख, शमशाद मलिक दावेदार हैं।
बेहट सीट से विधायक नरेश सैनी ने भी कांग्रेस छोड़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनकी भी बेहट सीट पर टिकट की दावेदारी है। अभी तक इस बेहट सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक महावीर राणा, चेतन सैनी, साहब सिंह पुंडीर, सुनील राना, सोमेंद्र राणा, बिजेंद्र कश्यप टिकट की होड़ में लगे है। ऐसे में यदि भाजपा हाईकमान नरेश सैनी को टिकट देती है तो बाकी दावेदारों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा, जो टिकट की चाह में काफी दिनों से भागदौड़ कर रहे हैं। बेहट सीट पर वर्ष 2017 में नरेश सैनी ने भाजपा के महावीर राणा को हराया था।
विज्ञापन
-------------------
धर्म सिंह सैनी से मजबूती बरकरार
सहारनपुर। भाजपा आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के पार्टी में ही रहने से इसे पार्टी बड़ी मजबूती बता रही है। नकुड़ सीट से चार बार विधायक बन चुके डॉ. धर्म सिंह सैनी के मंगलवार को सपा में शामिल होने की अफवाह से भाजपा में बड़ी हलचल मच गई थी। हालांकि शाम को धर्म सिंह सैनी ने बयान जारी कर कहा कि वो भाजपा में हैं और भाजपा में ही रहेंगे। धर्म सिंह सैनी के भाजपा में ही रहने से भाजपा को बड़ी राहत मिली है। क्योंकि धर्म सिंह सैनी अपनी बिरादरी के बड़ेे नेता हैं और समाज उनके साथ रहता है।