फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election Commissioner snatched away the voting rights of the people of the country: Naresh Tikait

चुनाव आयुक्त ने देश के लोगों से छीना मताधिकार : नरेश टिकैत

Sat, 26 Sep 2026 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Election Commissioner snatched away the voting rights of the people of the country: Naresh Tikait
खतौली में पत्रकारों से वार्ता करते भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। फोटो वीडियो ग्
खतौली(मुजफ्फरनगर)। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त देश छोड़ने की फिराक में हैं। चुनाव आयुक्त ने देश के लोगों के मताधिकार को छीना है। वोटर लिस्ट से उनके नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन




मेला श्रावणी छड़ियान के अवसर पर नगर पालिका की ओर से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरे में मुख्य अतिथि चौधरी नरेश टिकैत ने वार्ता करते हुए कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर इतने आरोप हैं कि वह देश ही न छोड़ दें।
विज्ञापन




लोकतांत्रिक देश में मताधिकार ही सबसे बड़ी ताकत होती है। देश के लोग ही सरकारें बनाते हैं। इस समय देश के अंदर इसी की चर्चा चल रही हैं। गन्ने के दाम को लेकर उन्होंने कहा कि किसान नुकसान में चल रहा है। गन्ने का दाम 600 रुपये प्रति क्विंटल होना चाहिए। तब जाकर किसान को राहत मिलेगी। इससे कम दाम में किसान नुकसान में जाएगा। गन्ने में लागत बहुत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सरकार को राशन पर चीनी देनी चाहिए। किसान की फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे हैं। आलू का किसान आत्महत्या कर रहा है। दूध का किसान भी परेशान है। दूध के दाम 100 रुपये किलो होना चाहिए।
एमएसपी पर किसान की फसलों की खरीद नहीं हो रही है। किसान को उसकी फसलों का वाजिब दाम मिलना चाहिए। पहली सरकारों के साथ बैठकर बात होती थी, मगर मौजूदा सरकार किसान की कोई बात सुनने को तैयार नहीं है।




इस सरकार में किसान, छात्र, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। सरकार के काम से कोई भी खुश नहीं है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष हाजी शाहनवाज अली, सभासद असद खान शालू, शाहिद आलम, सचिन चौधरी, मुजम्मिल राना, जुल्फकार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed