फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Election 2024: Chaudhary Jayant said that BJP has honored Chaudhary Charan Singh by giving him Bharat Ratna

Election 2024: जयंत बोले- किसान मसीहा को भारत रत्न देकर भाजपा ने दिया सम्मान, कभी नहीं उतार पाएंगे कर्ज

Mon, 15 Apr 2024 08:51 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2024 08:51 PM IST
सार

Election 2024 : सहारनपुर में चौधरी चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान मसीहा को भारत रत्न देकर जो सम्मान दिया है वह उसका कर्ज कभी नहीं उतार पाएंगे।

विज्ञापन
Election 2024: Chaudhary Jayant said that BJP has honored Chaudhary Charan Singh by giving him Bharat Ratna
चौधरी जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के देवबंद में राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया चौधरी जयंत ने कहा केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर जो सम्मान दिया है वह उसका कर्ज नहीं उतार पाएंगे। उन्होंने कहा आज देश का किसान भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वह जानता है कि उसका हित भाजपा में ही सुरक्षित है। 

विज्ञापन


सोमवार को रालोद मुखिया चंदेना कोली गांव में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि रालोद के एनडीए गठबंधन में शामिल होने से देश के किसानों को सीधा लाभ होगा। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज गांव, खेत खलिहान और देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होने लगी है। मोदी सरकार ने जिस प्रकार किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम किया है, उसके लिए वह कोटि-कोटि नमन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को मानते हैं तो उनके दादा चौधरी चरण सिंह को भी उतना ही सम्मान देते हैं। जो लोग बाबा साहेब को मानते हैं वह किसी भी तरह से कमजोर नहीं हैं। उन्होंने नौजवानों से बाबा साहेब के विचारों को अपने जीवन में अनुसरण करने का आह्वान किया। जिस तरह बाबा साहेब के निधन के कई दशकों बाद उन्हें भारत रत्न मिला था, उसी तरह निधन के लगभग चार दशक बाद चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिया गया।

विज्ञापन

उन्होंने राहुल गांधी व अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि एक खुद को हमेशा सीएम और दूसरा खुद को हमेशा पीएम समझता है। सपा और कांग्रेस गठबंधन पर हमला करते हुए जयंत ने कहा कि उनके पास किसानों के विकास की कोई नीति नहीं है। इंडी गठबंधन किसान और मजदूर विरोधी है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य मोहित बेनीवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार को देख विपक्ष जातिवाद को बढ़ावा देकर सामाजिक समरसता को तोड़ने का काम कर रहा है।

पगड़ी पहनकर जयंत चौधरी का किया सम्मान
जनसभा में पहुंचे रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का किसानों ने जोरदार स्वागत किया। हेलीपैड से मंच पर आते ही ग्रामीणों ने जयंत चौधरी को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया। रालोद मुखिया के संबोधन के दौरान जिलाध्यक्ष राव कैसर और प्रदेश महासचिव धीर सिंह उन्हें स्थानीय मुद्दे याद दिलाते नजर आए। रालोद मुखिया के भाषण के केंद्र में किसानों के साथ युवा भी प्रमुख रूप से रहे। उन्होंने युवाओं से अपने वोट का सही प्रयोग करने का आह्वान किया। करीब 20 मिनट के संबोधन में उन्होंने 25 से अधिक बार अपने दादा चौधरी चरण सिंह का नाम लिया।

यह भी पढ़ें: UP: अखिलेश बोले- प्रत्याशी और राज्यसभा देकर चरण सिंह की विरासत को बढ़ाया, नाम लिए बिना रालोद पर की टिप्पणी

ये रहे मौजूद
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव जगपाल दास, खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, प्रदेश सचिव चौधरी धीर सिंह, भाजपा विधायक देवेंद्र निम, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विजेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह, मंडल अध्यक्ष हरीश त्यागी, राजकुमार चौधरी, चौधरी अय्यूब हसन, भूषण चौहान, नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Election 2024: अखिलेश बोले- भाजपा का जुमला और गारंटी भाई-भाई, पश्चिम की हवा करेगी BJP का सूपड़ा साफ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed