फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Akhilesh Yadav said that we have enhanced legacy of Charan Singh by giving him candidate and Rajya Sabha

UP: अखिलेश बोले- प्रत्याशी और राज्यसभा देकर चरण सिंह की विरासत को बढ़ाया, नाम लिए बिना रालोद पर की टिप्पणी

Mon, 15 Apr 2024 07:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 15 Apr 2024 07:36 PM IST
सार

Election 2024 : मुजफ्फरनगर में अखिलेश यादव ने कहा कि प्रत्याशी और राज्यसभा देकर हमने चरण सिंह की विरासत को बढ़ाया है। वहीं, नाम लिए बिना रालोद पर टिप्पणी भी की।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said that we have enhanced legacy of Charan Singh by giving him candidate and Rajya Sabha
अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना रालोद का नाम लिए टिप्पणी करते हुए कहा कि हम लोगों को बढ़ाते हैं, सम्मान करते हैं। राज्यसभा, विधानसभा चुनाव में सीटें देकर और प्रत्याशी देकर हमने चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


बघरा में जनसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा लोगों को आगे बढ़ाती है। सबका सम्मान करती है। यह किसी को नहीं भूलना चाहिए। साथ लेते हैं और सम्मान देते हैं। हमने चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। 

विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह का नाम नहीं लिया, लेकिन विधानसभा चुनाव 2022 के गठबंधन और इसके बाद राज्यसभा चुनाव की तरफ इशारा किया। उन्होंने कहा कि सीटें, राज्यसभा और प्रत्याशी देकर विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: कैराना लोकसभा सीट: कास्ट फैक्टर और त्रिकोणीय मुकाबला, मुस्लिम-गुर्जर और ठाकुर वोट पाने की कोशिश

अखिलेश ने याद किए चरण सिंह और टिकैत
पूर्व सीएम ने कहा कि इस जमीन ने किसान नेता पैदा किए हैं। किसान अपने हक और सम्मान की लड़ाई लड़ाना जानता है। यहीं चौधरी चरण सिंह और महेंद्र सिंह टिकैत पैदा हुए। एक तरफ सरकार चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दे रही है, लेकिन किसानों को एमएसपी की गारंटी नहीं दे रही है। किसानों की ताकत ने तीन काले कानूनों को रोक दिया। सरकार किसानों की नहीं उद्योगपतियों की है। सरकार किसानों का दो लाख करोड़ कर्ज माफ नहीं करना चाहती।

यह भी पढ़ें: चुनावी बयार: सियासत की चौखट पर निर्णायक साबित हो सकती है महिलाएं, मतदाता संख्या में पुरुषों के लगभग बराबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed