चुनावी तैयारी: रालोद की न्याय यात्रा का आज हुआ आगाज, देवबंद के रविदास मंदिर से हुई शुरू
राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से न्याय यात्रा आज देवबंद में वाल्मीकि बस्ती स्थित रविदास मंदिर से शुरू हो जाएगी। रालोद थिंक टैंक का मानना यह है कि दलितों का यदि थोड़ा जुड़ाव भी रालोद की ओर हो गया तो विधानसभा चुनाव में उससे काफी लाभ हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनावी बयार में राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) आज से न्याय यात्रा का आगाज कर रहा है। सहारनपुर से शुरू हो रही इस यात्रा में रालोद खास तौर से उन मुद्दों को उठाने की तैयारी में हैं, जो खास तौर पर दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों से जुड़े हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रालोद के एससी एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कनौजिया के नेतृत्व में शनिवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा का देवबंद के रविदास मंदिर स शुभारंभ किया। देवबंद के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पदाधिकारियों की मीटिंग हुई।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रशांत कनौजिया ने कहा इस यात्रा का मकसद उन दलितों, मजदूरों के पास तक जाना है, जिन्हें यह सरकार कीड़े-मकोड़े समझती है। रालोद उन्हें न्याय दिलाएगी। कहा कि अबकी बार इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। साथ ही उन्होंने बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती पर भी निशाना साधा।
चुनावी मिशन 2022 साधने के लिए सभी दलों ने अपनी अपनी तैयारियों को विस्तार देना शुरू कर दिया है। यात्राओं और सम्मेलनों का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में रालोद ने भी यात्रा शुरू की है, जिसे 'न्याय यात्रा' नाम दिया गया है।
दरअसल, इसमें मुख्य रूप से दलितों के ऐसे मामलों को उठाया जाएगा जिनमें उनके तगड़े उत्पीड़न की बात सामने आई है। चाहे हाथरस प्रकरण हो या आजमगढ़ के मामले, सभी को उठाया जाएगा। 10 अक्तूबर तक चलने वाली इस यात्रा में रालोद कार्यकर्ता पीड़ित दलित परिवारों के घर जाकर परिजनों से भी बात भी करेंगे।
कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि यदि जरूरी हुआ तो थानों में जाकर ऐसे मामलों की प्रगति रिपोर्ट पर भी कार्यकर्ता बात करें। पिछड़े वर्ग के लोगों के उत्पीड़न से जुड़े प्रकरणों को भी उठाया जाएगा।
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने इसको लेकर बैठक की और कार्यकर्ताओं को कहा है कि इस यात्रा को बेहद प्रभावी तरीके से चलाना है और कार्यकर्ता भी इसके लिए अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं। दरअसल, रालोद थिंक टैंक का मानना है कि दलितों का यदि थोड़ा जुड़ाव भी रालोद की ओर हो गया तो विधानसभा चुनाव में उससे काफी लाभ हो सकता है।
देवबंद में रविदास मंदिर से शुरू होगी यात्रा
राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से न्याय यात्रा आज देवबंद में वाल्मीकि बस्ती स्थित रविदास मंदिर से शुरू हो जाएगी। शनिवार को रालोद के एससीएसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशांत कन्नोजिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, युवा के क्षेत्रीय अध्यक्ष परमिंदर सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी और पश्चिम क्षेत्रीय (हस्तिनापुर जोन) अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह सुबह 10 बजे देवबंद गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां से वाल्मीकि बस्ती स्थित रविदास मंदिर में पहुंचकर न्याय यात्रा की शुरुआत की। वाहनों के काफिले के साथ वहां से नागल, लाखनौर, शेखपुरा कदीम होते हुए सहारनपुर शहर में पहुंचेंगे।
चौधरी अजित सिंह को श्रद्धाजलि दी : रालोद संस्थापक चौधरी अजित सिंह के निधन को तीन माह पूरे होने पर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धाजलि दी। आग्मेंटेड रियलटी तकनीक के जरिए कार्यकर्ताओं ने ऑनलाइन ही उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता लगातार इससे जुड़े रहे।