फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ekta Club beat Saharanpur Administration by 40 runs

Saharanpur News: एकता क्लब ने सहारनपुर प्रशासन को 40 रन से हराया

Sun, 18 Dec 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ekta Club beat Saharanpur Administration by 40 runs
विजेता टीम के खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। ग्रीन वैली क्रिकेट एकेडमी में आयोजित 20- 20 क्रिकेट मैच में एकता क्लब अंबेहटा की टीम ने सहारनपुर प्रशासन टीम को 40 रन से हराकर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

एकता क्लब के कप्तान संजय बलालखेडी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 211 रन का लक्ष्य सहारनपुर प्रशासन टीम के समक्ष रखा। ओपनिंग में शानदार बल्लेबाजी करते हुए विपिन चौधरी ने 11 चौके व एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 67, प्रदीप वर्मा ने 38, कप्तान संजय कुमार ने मात्र 13 गेंद पर 28 तथा संजीव शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते मात्र छह गेंद पर 17 रन बनाकर टीम को उच्च स्कोर दिया। सहारनपुर की तरफ से उमेश ने महत्वपूर्ण तीन विकेट लिए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहारनपुर प्रशासन की टीम एकता क्लब के तेज गेंदबाजों के सामने रनों के लिए जूझती नजर आई। पूरी टीम 19.3 ओवर में 171 रन पर ढेर हो गई। सहारनपुर के बल्लेबाज आशीष ने 54, पंकज ने 25, कार्तिक ने 20 रन का सर्वाधिक योगदान दिया। एकता क्लब अंबेहटा टीम ने मैच 40 रन से जीता। एकता क्लब की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए सेठपाल सिंह ने तीन, संजीव शर्मा व विपिन चौधरी ने दो दो विकेट जबकि धमाल, कप्तान संजय कुमार ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

एकता क्लब के विपिन चौधरी को हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के अंपायर जनक सिंह व संदीप वर्मा रहे। इस दौरान मुआज खान, अर्जुन सिंह, मानव कुमार, विशाल कुमार, मनीष, युवराज, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed