{"_id":"628679b047039670de2d729a","slug":"eight-women-arrested-for-drug-trafficking-saharanpur-news-mrt5892958114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आठ महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आठ महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस ने मादक पदार्थों तस्करी में लिप्त आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया है। उनसे 140 ग्राम स्मैक और नकदी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि थाना कुतुबशेर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने पुलिस टीम के साथ चौकी नकुड़ तिराहा क्षेत्र में बुधवार देर शाम अंधेरी बाग के समीप आठ महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनसे 140 ग्राम स्मैक मिली है। इसके साथ 12 हजार 490 रुपये भी बरामद किए। पुलिस का दावा है कि बरामद स्मैक की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 23 लाख रुपये है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं का चालान कर दिया। इनमें गैंग लीडर चांद कॉलोनी निवासी उजमा उर्फ भूरी है। उसका पति अब्दुल भी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है।
इन महिलाओं को दबोचा
पुलिस ने सोनिया उर्फ इरमनाज पत्नी वसीम निवासी मोहल्ला नदीम कॉलोनी, इमराना उर्फ छोटी पत्नी मोहम्मद फिरोज निवासी ग्राम हबीबगढ़, चांदनी पत्नी नौशाद निवासी ग्राम लाहियागढ़, हाजिरा उर्फ बेबी पत्नी सलीम निवासी एकता कॉलोनी, इशरत पत्नी मोहम्मद नसीम निवासी 62 फुटा रोड, उज्मा उर्फ भूरी पत्नी अब्दुल निवासी चांद कॉलोनी, अनम उर्फ बबली पत्नी जहांगीर निवासी मानकमऊ, अफसाना पत्नी मोहम्मद नदीम निवासी चांद कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
देहरादून और हरिद्वार में भी करती थीं सप्लाई
पकड़ी गई महिलाएं देहरादून और हरिद्वार में भी मादक पदार्थों की सप्लाई करती थीं। ये महिलाएं आठ वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में भी अलग-अलग ठिकानों पर मादक पदार्थ पहुंचाए जाते हैं।
युवतियों पर बनाती थीं दबाव
आरोपी महिलाएं लड़कियों को गिरोह में शामिल करने के लिए तरह-तरह से दबाव बनाती थीं। एसपी सिटी राजेेश कुमार ने बताया कि एक युवती ने सोनिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि उस पर स्मैक सप्लाई करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका विरोध करने पर आरोपी महिला के पति ने उससे दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में कोर्ट में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।