फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight wheels of Delhi-Saharanpur Express derailed, officers rushed

Saharanpur News: दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस के आठ पहिये पटरी से उतरे, दौड़े अफसर

Mon, 05 Aug 2024 04:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Aug 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Eight wheels of Delhi-Saharanpur Express derailed, officers rushed
सहारनपुर में रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतरे ट्रेन के प​हिए।
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन पर शारदा नगर पुल के नीचे दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस के आठ पहिये बेपटरी हो गए। हादसे का पता लगते ही सहारनपुर से लेकर अंबाला तक अफसरों में खलबली मच गई। इस दौरान दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को बुलाया गया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पहिए पटरी पर लाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। सांसद इमरान मसूद भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 01619 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस रविवार को अपने निर्धारित समय से करीब आधे घंटे लेट पहुंची। ट्रेन से यात्री प्लेटफार्म उतरे। इसके बाद लोको पायलट ट्रेन को अंबाला की तरफ बनी वाशिंग लाइन लेकर पहुंचा। दोपहर करीब 12:55 बजे शारदा नगर पुल के नीचे लाइन पर पीछे करते समय ट्रेन का एक कोच बेटपरी हो गया। ट्रेन के डिरेल होते ही रेलवे स्टेशन के कंट्राेल रूम में जानकारी दी गई। रेल अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। साथ ही दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) को भी रवाना किया गया। टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुए शाम करीब पांच बजे पटरी से उतरे पहियों को वापस पटरी पर ला दिया। हालांकि, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही ट्रेनों के संचालन पर कोई असर पड़ा।
विज्ञापन

- लगातार हो रहे ट्रेन हादसे, रेलमंत्री थपथपा रहे पीठ
शारदा नगर पुल के नीचे ट्रेन बेपटरी का पता लगते ही सांसद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। इस दौरान इमरान मसूद ने लगातार हो रहे ट्रेन हादसों पर सरकार को घेरा। कहा कि गनीमत रही कि यहां कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन पूरे देश में ट्रेनें बेपटरी हो रहीं हैं। रेलमंत्री केवल अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। अब लोग ट्रेनों में बैठने से भी डरने लगे हैं। पता नहीं कब हादसा हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीम गठित कर दी है, जो जांच करेंगी : डीआरएम
अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि सहारनपुर में शटिंग के दौरान ट्रेन के कुछ पहिए बेपटरी हो गए थे। ट्रेन में कोई यात्री नहीं था। वह खाली थी। अधिकारियों की एक टीम गठित कर दी है, जो पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी। उसके बाद ही रिपोर्ट के आधार पर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed