फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight special trains will make traveling easier on Holi

Saharanpur News: होली पर सफर आसान करेंगी आठ विशेष ट्रेनें

Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Eight special trains will make traveling easier on Holi
सहारनपुर  के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती भीड़
सहारनपुर। नियमित ट्रेनों में वेटिंग के बाद होली पर घर जाने वाले यात्रियों को अब स्पेशल ट्रेनों का ही सहारा है। रेलवे ने होली पर आठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है जो यात्रियों का सफर आसान बनाएंगी। ट्रेनों का संचालन पांच मार्च से शुरु होगा। जो विभिन्न तिथियों में 27 मार्च तक संचालित होंगी।
विज्ञापन

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि रेलवे ने आठ स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 04604 श्री वैष्णो देवी कटरा-वाराणसी के बीच 9, 16, 11, 18 मार्च को संचालित की जाएगी। ट्रेन सहारनपुर स्टेशन पर सुबह 3.50 बजे आएगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन वाराणसी से चलकर रात 10.11 बजे सहारनपुर स्टेशन आएगी। गाड़ी संख्या 04203 नौ और 12 मार्च को संचालित होगी। ट्रेन सहारनपुर सुबह 4.35 बजे आएगी। जबकि गाड़ी संख्या 04204 सुबह 9.30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04504 चंडीगढ़-गोरखपुर एक्सप्रेस छह, 13 और 20 मार्च को गोरखपुर के लिए संचालित होगी। जो सुबह दो बजे सहारनपुर स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04503 सात, 14, 21 मार्च को गोरखपुर से चंडीगढ़ के लिए संचालित होगी। जो सहारनपुर सुबह 11.57 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 05005-06 पांच मार्च से 26 मार्च तक हर बुधवार को संचालित होगी। ट्रेन छह मार्च से 27 मार्च तक हर बृहस्पतिवार को अमृतसर के लिए संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed