फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight hundred acres of crop submerged

गांव टिकरौल में रजवाहे की पटरी टूटी, आठ सौ बीघा फसल जलमग्न

Sun, 02 Oct 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 02 Oct 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
Eight hundred acres of crop submerged
गंगोह में टूटे रजवाहे की पटरी का पानी रोकने का प्रयास करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
नानौता में  ग्राम टिकरौल में रजवाहे की पटरी टूटने से किसानों की करीब 800 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने सिंचाई विभाग से नुकसान के मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

   क्षेत्र के ग्राम सीजूड-हंगावली शाखा से एक रजवाहा ग्राम टिकरौल से होकर बरसी होते हुए तीतरो की ओर जा रहा है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे रजवाहे की पटरी ग्राम टिकरौल के क्षेत्र में टूट गई। पटरी टूटने से ग्राम टिकरौल के सचिन की 25 बीघा, नवीन की 15, कुलदीप की 20, कंवरपाल की 10, सिद्धार्थ की 20 बीघा, तेजपाल सिंह की 20 बीघा, पद्म सिंह की 60 बीघा, मून्नू की 15 बीघा, सतबीर सिंह की 10 बीघा, चिंकू की 50 बीघा, सुभाष की 10 बीघा, अजीत की 22 बीघा, बिल्लू की 20 बीघा, बिनोद की 10 बीघा, भजपाल सिंह की 10 बीघा, राजकुमार की 20 बीघा सहित ग्राम बरसी और बहलोलपुर के किसानों की करीब 800 बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी आने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

   सचिन और चिंकू ने बताया कि पटरी टूटने की सूचना सुबह की पतरोल को दे दी गई लेकिन रजवाहे में लगातार पानी आ रहा है। किसानों ने विभाग से बर्बाद हुई फसल के मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

  वहीं, इस संबंध में पतरोल अरुण कुमार ने बताया कि सुबह उनके पास ग्राम टिकरौल से फोन आया था। जिस पर मौके पर पहुंचकर रजवाहे की पानी बंद करा दिया था, लेकिन 6 घंटे तक पानी रजवाहे में आता रहता है। पानी धीरे-धीरे ही बंद होगा। पानी बंद होने पर पटरी को ठीक करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed