फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eid-ul-Fitr today, all preparations complete

ईद उल फितर आज, सभी तैयारियां मुकम्मल

Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 07 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr today, all preparations complete
हाथों में मेहंदी रचवाती लड़कियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर में बुधवार शाम चांद के दीदार होने के साथ ईद उल फितर की तैयारियां को अंतिम रूप दे दिया गया। बृहस्पतिवार को सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी।
विज्ञापन


नमाजियों की सबसे अधिक संख्या अंबाला रोड स्थित ईदगाह पर रहेगी, जहां सुबह  8:40 बजे नमाज पढ़ी जाएगी। बाकी मस्जिदों और मदरसों में नमाज अदा करने का समय अलग-अलग रहेगा। 
विज्ञापन


जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद के अनुसार चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे, मस्जिद कंपनी बाग में सुबह छह बजे, मस्जिद बड़ी सराय नखाशा में सुबह सवा छह बजे, मस्जिद खुमरान पुरानी चुंगी में साढ़े छह बजे, मस्जिद शाहनूर जी में सुबह पौने सात बजे,
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा मजाहिर उलूम दारे जदीद में सुबह सात बजे, मस्जिद शाहमदार में सुबह सात बजे, नई मस्जिद छिपियान में सुबह सात बजे, दो मंजिला मस्जिद पुल खुमरान में सुबह सात बजे, मस्जिद इमली वाली छिपियान में सुबह सात बजे, मस्जिद  मदराने वाली खाताखेड़ी में सुबह सात बजे,

फैसल मस्जिद खाताखेड़ी में सुबह सात बजे, मदरसा मजाहिर उलूम वक्फ में सुबह सवा सात बजे, पुुरानी जामा मस्जिद गौरी शंकर बाजार में सुबह सवा सात बजे, मरकज वाली मस्जिद पुल बंजारान में सुबह सवा सात बजे, मस्जिद शरबतिया पीर में सुबह सवा सात बजे, इंजन वाली

मस्जिद छिपियान में सुबह साढ़े सात बजे, मस्जिद मंगलूवाली खानआलमपुर में सुबह साढ़े सात बजे, कमनदरान मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे,  मस्जिद मदरसा इशादियान छिपियान में सुबह साढ़े सात बजे नमाज अदा की जाएगी। इसके अलावा मस्जिद मदरसा निजामुल कुरान में

सुबह पौने आठ बजे, मस्जिद  मदरसा अशरफुल मदारी में सुबह पौने आठ बजे, मस्जिद घंटाघर में सुबह पौने आठ बजे, जिकरिया मस्जिद नूरबस्ती में सुबह आठ बजे, मस्जिद मदरसा दारुल किरात  बेहट रोड में सुबह आठ बजे, मस्जिद उमर हुसैन बस्ती में सुबह आठ बजे अदा की जाएगी। 

मस्जिद  कबरिस्तान नुमाइश कैंप में सुबह आठ बजे, मोहम्मदी मस्जिद (अहले हरीस)  पीरवाली गली में सुबह आठ बजे, फरमान मस्जिद खाताखेड़ी में सुबह आठ बजे,  मस्जिद बड़ी इमाम बारगाह खालापार में सुबह आठ बजे, पुरानी मस्जिद डिफेंस  कॉलोनी में सुबह आठ बजे,

मस्जिद चौक बारदारान में सुबह सवा आठ बजे, मस्जिद  किला नवाबगंज में सुबह साढ़े आठ बजे, मक्का मस्जिद नवाब गंज में सुबह साढ़े  आठ बजे, मस्जिद कुतुुबवाली खानआलमपुर में सुबह साढ़े आठ बजे, मस्जिद मदरसे वाली नूरबस्ती में सुबह नौ बजे, मस्जिद कुतुबशेर में सुबह नौ

बजकर दस मिनट, मस्जिद इस्लामिया इंटर कॉलेज में सुबह नौ बजकर दस मिनट, मस्जिद आइनोवाली चौकी सराय में सुबह नौ बजकर दस मिनट, मस्जिद शाहजहानी खानआलमपुर में साढ़े नौ बजे, शिया जामा मस्जिद अंसारियान में सुबह साढ़े नौ बजे, मस्जिद ख्वाजा वाली लुहानी

सराय में सुबह दस बजे, साबरी मस्जिद पीर वाली गली में सुबह दस बजे, मस्जिद मेहरबान अली में सुबह पौने 11 बजे और मस्जिद  खिरनी वाली किशनपुरा में सुबह 11 बजे नमाज अदा की जाएगी। 

शहर काजी सुल्तान अख्तर, नायब शहर काजी नदीम अख्तर, जामा मस्जिद के  इमाम कारी अरशद गोरा और प्रबंधक मौलवी फरीद ने शहर और जिले के सभी मुस्लिम परिवारों को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी। साथ ही अपील की कि बड़ों से लेकर बच्चों तक ईद की खुशियां बांटे।

हिंदू, मुस्लिम समेत सभी वर्ग के लोग आपसी मोहब्बत और भाईचारे के बीच त्यौहार की रंगत बढ़ाएं। मौलवी  फरीद ने बताया कि इस बार सदका ए फिद्र 29 रुपये तय किया गया है। यह ईद की नमाज से पहले जरूरतमंदों को दान दिए जाने वाली राशि है। बताया कि नमाज से  पहले यदि कोई बच्चा पैदा हो जाए तो उसके लिए भी यह अनिवार्य होता है। 

रामपुर मनिहारान। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में व्यापारियों ने ईद के त्यौहार को आपस में मिलजुल कर मनाने की अपील की है। अध्यक्ष अनुज शर्मा ने कहा कि ईद का त्यौहार हमें एकता भाई चारे का संदेश  देता है।


एक दूसरे के त्यौहारों में सभी को हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर विनित जैन, अमित चोपड़ा, अफजाल अहमद, एहतराम, पंकज खरबंदा, राजकुमार, नीरज, सऊद अहमद, पवन कुमार, इंद्रजीत मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed