{"_id":"5ecab1fd8ebc3e907f18bce0","slug":"eid-today-amid-lockdown-celebrate-happiness-with-rescue-saharanpur-news-mrt4832360186","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच ईद आज, बचाव के साथ मनाएं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच ईद आज, बचाव के साथ मनाएं खुशियां
विज्ञापन
सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच सोमवार को ईद मनाई जाएगी। मुस्लिम समाज के लोग घरों में रहकर ही सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ईद नमाज अदा करेंगे। लॉकडाउन में मिली छूट के दौरान लोगों ने ईद के लिए बाजारों में खरीदारी की।
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम ने शनिवार की रात एलान किया था कि ईद का चांद नजर नहीं आया। दारुल उलूम में रूइयते हिलाल कमेटी (चांद की पुष्टि करने वाली कमेटी) की बैठक में सोमवार को ईद-उल-फितर मनाने तय हो चुका है। इसको लेकर रविवार को लॉकडाउन के दौरान पुलिस-प्रशासन ने कुछ सामान की दुकानों को खुलने की छूट दी है। मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद के खरीदारी की। हालांकि, इस बार कपड़ों की बिक्री नहीं हुई है, लेकिन मिठाई, फलों, शीर बनाने के लिए दूध और मेवों की खरीदारी हुई है। मिठाइयों की होम डिलीवरी भी की जा रही है।
उधर, सरकार के निर्देशानुसार लगातार मुस्लिम धर्म गुरु घरों में रहकर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ईद मनाने की अपील कर रहे हैं। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि घरों में रहकर ईद की नमाज अदा करें। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद का कहना है कि सोशल डिस्टेंस का पूरी तरह पालन करें। कोरोना वायरस से जंग जीतने में सभी लोग मिलकर सहयोग करें। गरीब लोगों की पूरी तरह मदद करें।
विज्ञापन
बोले धर्म गुरु, इन बातों का रखें खास ध्यान
- गले मिलने से परहेज करें।
- मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- एक-दूसरे से हाथ न मिलाएं।
- कहीं पर भी भीड़ एकत्र न होने दें।
- फोन पर ही एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दें।

सहारनपुर लॉकडाउन के दौरान मौहल्ला बंजारान में ईद के लिये मेवे खरीदते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर लॉकडाउन के दौरान हलवाई अटटा में ईद के लिये मिठाई खरीदते मुस्लिम समाज के लोग- फोटो : SAHARANPUR