फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eid festival will be celebrated today, markets remain buzzing throughout the night

Saharanpur News: आज मनाया जाएगा ईद का त्योहार, रातभर गुलजार रहे बाजार

Thu, 11 Apr 2024 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Apr 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Eid festival will be celebrated today, markets remain buzzing throughout the night
सहारनपुर/देवबंद। ईद-उल-फितर का त्योहार बृहस्पतिवार (आज) हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को दिनभर बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में देर रात तक चहल-पहल रही। महिलाओं, बच्चों और युवाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

रमजान का पाक महीने में खुदा की इबादत में मशगूल रहने वाले रोजेदार अब उत्साह के साथ ईद की तैयारियों में जुट गए हैं। रोजा इफ्तार के बाद से बाजारों में लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी। जिससे बाजारों में रौनक बढ़ गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए चूड़ी, कपड़े, टोपी, रुमाल, इत्र, सूरमा, जूते चप्पल, मिठाई और मेवों की दुकानों को स्पेशल ढंग से सजाया गया है। शहर के फव्वारा चौक, रायवाला बाजार, चूड़ी बाजार, शहीद गंज बाजार, नखासा बाजार, चौकी सराय, कोर्ट रोड स्थित बाजार, नेहरू मार्केट और कंबोह के पुल पर स्थित दुकानें देर रात्रि तक खुली रहीं।
विज्ञापन


चांद का दीदार कर एक दूसरे को बधाई दी
ईद का चांद देखने के लिए लोग रोजा खोलने के बाद छतों पर खड़े दिखाई दिए। चांद का दीदार होते ही रोजेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने एक दूसरे को बधाई दी। सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित ईदगाह में नमाज सुबह 8.15 बजे होगी। शहर काजी नदीम अख्तर नमाज अदा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं में कुर्ता पायजामा का क्रेज
ईद पर युवा कुर्ता पायजामा खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। दुकानदार साजिद, राजू, अकरम, अरविंद ने बताया कि युवा कुर्ता पायजामा को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। महंगे होने के बावजूद वह नए नए डिजाइन के कुर्ता पायजामा हाथों हाथ खरीदकर ले जा रहे हैं।



पुलिस प्रशासन की रहेगी कड़ी चौकसी
ईद की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन की कड़ी चौकसी रहेगी। ईदगाहों सहित प्रमुख मस्जिदों के बाहर और चौक चौराहों पर व्यापक पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ है पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नमाज के दौरान मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने लोगों ने मिलजुलकर त्योहार मनाने की अपील की है।

देवबंद में ईद की नमाज का समय

ईदगाह-7.00 बजे
जामा मस्जिद-7.15 बजे
मस्जिद रशीद-7.30 बजे
दारुल उलूम वक्फ-8.00 बजे
दारुल उलूम जकरिया-7.30 बजे
मुगलों वाली मस्जिद रेती चौक-6.20 बजे
मस्जिद रहीम बीबी किला-7.15 बजे
पुरानी जामा मस्जिद पठानपुरा-8.00 बजे
मदरसा असगरिया भायला रोड-8.00 बजे
छप्पर वाली मस्जिद, सांपला रोड-6.45 बजे
मस्जिद घास मंडी-6.40 बजे
दगड़ा वाली मस्जिद पठानपुरा-7.15 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed