फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   EI system started at Khan Alampura station

Saharanpur News: खानआलमपुरा में स्टेशन पर ईआई प्रणाली शुरू

Sun, 22 Jun 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 22 Jun 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
EI system started at Khan Alampura station
इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली। स्त्रोत-विभाग
सहारनपुर। अंबाला मंडल ने रेलवे सिग्नलिंग प्रणाली में तकनीकी बदलाव किया है। खानआलमपुरा वेस्ट टर्मिनल स्टेशन पर पुरानी मैकेनिकल इंटरलॉकिंग प्रणाली को हटाकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (ईआई) प्रणाली का संचालन शुरू हो गया है। इस परियोजना पर करीब 17 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने बताया कि इस नई प्रणाली से ट्रेन संचालन न केवल अधिक सुरक्षित होगा, बल्कि समय की बचत और परिचालन क्षमता में भी खासा सुधार देखने को मिलेगा। नई ईआई प्रणाली फेल-सेफ माइक्रोप्रोसेसर आधारित तकनीक पर आधारित है। इसे आरडीएसओ द्वारा अनुमोदित सुरक्षा मानकों के अनुरूप तैयार किया गया है। खानआलमपुरा वेस्ट टर्मिनल भी अब उन प्रमुख स्टेशनों में शामिल हो गया है, जहां आधुनिक तकनीक के जरिए ट्रेन संचालन किया जा रहा है। डीआरएम ने यह भी बताया कि भविष्य में ट्रेन संचालन को ध्यान में रखते हुए यह तकनीकी बदलाव लंबे समय तक कारगर और सुरक्षित समाधान प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed