फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Effigy of Foreign Minister of Pakistan burnt

Saharanpur News: भड़के भाजपाई, फूंका पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला

Sat, 17 Dec 2022 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Effigy of Foreign Minister of Pakistan burnt
सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला फुंकने जाते भ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पाकिस्तान विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भाजपाई भड़क गए। भाजपाइयों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। प्रदेश मंत्री डाक्टर चंद्रमोहन ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा दिया गया बयान उनके मानसिक दिवालियापन का प्रतीक है। प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तानी नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे विश्व में बढ़ती लोकप्रियता को बर्दाश्त नही कर पा रहे हैं। यह पाकिस्तान की बौखलाहट और हताशा का परिणाम है, जो इस तरह की अभद्र टिप्पणी की गई है। उन्होंने कहा कि शायद पाकिस्तान पूर्व में हुई सर्जिकल और एयर स्ट्राइक को भूल गया है, जब हमारे जवानों ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को नेस्तनाबूद किया। मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि 1971 में पाकिस्तान के हजारों सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने घुटने टेक दिए थे। शायद उसी को याद कर पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने यह बयान दिया है। भारतीय सेना को इतिहास दोहराने में देर नही लगेगी।
विज्ञापन

इस दौरान कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जिला प्रभारी डीके शर्मा, प्रमोद अट्टा, पूर्व विधायक जगपाल, नरेश सैनी, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, गौरव गर्ग, साहब सिंह पुंडीर मौजूद रहे।

सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला पर जूते मारते

सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला पर जूते मारते - फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला फुंकने जाते भ?

सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला फुंकने जाते भ?- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला फुंकने जाते भ?

सहारनपुर के हकीकत नगर धरना स्थल से पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुटटो का पुतला फुंकने जाते भ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed