{"_id":"611e9a058ebc3e79a8637ae4","slug":"education-department-engaged-in-preparations-for-entrance-and-examinations-saharanpur-news-mrt5524007172","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश और परीक्षाओं की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश और परीक्षाओं की तैयारियों में जुटा शिक्षा विभाग
विज्ञापन
सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा कराने तथा कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण की भी तिथियां जारी कर दी गई हैं। इसके बाद जिला स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविदत्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते उत्पन्न हुई असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2022 की बोर्ड परीक्षा के संस्थागत एवं व्यक्तिगत विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों एवं शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की तिथियों में संशोधन किया गया है। प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्धारित नवीन तिथियों के अनुरूप 2021-22 में कक्षा नौ और 11 के अग्रिम पंजीकरण एवं परीक्षा वर्ष 2022 के कक्षा दस और 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत अभ्यर्थियों के प्रवेश लेने एवं परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन अपलोड कराने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
15 सितंबर तक जमा होगा शुल्क
कक्षा दस और 12 में प्रवेश तथा परीक्षा शुल्क प्राप्त करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2021 निर्धारित की गई है। प्रधानाचार्यों द्वारा अर्ह विद्यार्थियों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एक मुश्त चालान के मध्यम से कोषागार में 22 सितंबर तक जमा कराया जा सकेगा। कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क व विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण को परिषद की वेबसाइट पर छह अक्तूबर तक अपलोड किया जा सकेगा।
विज्ञापन
कक्षा नौ और 11 के पंजीकरण
कक्षा नौ और 11 के विद्यार्थियों के प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय की गई है। प्रधानाचार्यों द्वारा कक्षा नौ और 11 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण शुल्क 50 रुपये प्रति छात्र की दर से चालान के माध्यम से कोषागार में छह अक्तूबर तक जमा होंगे। शुल्क जमा कराने और छात्रों का विवरण सात से नौ अक्तूबर तक अपलोड किया जा सकेगा।
बोर्ड परीक्षा का निर्धारित शुल्क
दसवीं के संस्थागत विद्यार्थियों से 501 रुपया, दसवीं क्रेडिट सिस्टम से 201 रुपया, दसवीं व्यक्तिगत विद्यार्थियों से 706 रुपये 50 पैसे, दसवीं विनियम के तहत अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए 206 रुपये 50 पैसे शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार 12वीं संस्थागत के अभ्यर्थियों से 601 रुपया शुल्क लिया जाएगा। 12वीं कृषि एवं व्यवसायिक वर्ग 601, 12वीं के व्यक्गित विद्यार्थियों से 806 रुपये 50 पैसे, 12वीं के व्यक्तिगत कृषि एवं व्यवसायिक वर्ग के छात्रों को 806 रुपये 50 पैसे और 12वीं विनियम के तहत अतिरिक्त विषय की परीक्षा के लिए 206 रुपये 50 पैसे शुल्क निर्धारित किया गया है।