फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eclipse of potholes on roads illuminated with colorful lights

Saharanpur News: रंगीन लाइटों से जगमगाती सड़कों पर गड्ढों का ग्रहण

Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Eclipse of potholes on roads illuminated with colorful lights
- सड़कों में कई ऐसे गड्ढे हैं, जो वाहनों को दे रहे हैं झटका, अनियंत्रित हो रहे दुपहिया वाहन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। महानगर की कई सड़कें दरक रही हैं, लेकिन नगर निगम का ध्यान दरक को ठीक करने की बजाय चमक पर ज्यादा है। सड़कों पर पथ प्रकाश के लिए एलईडी लाइटों के साथ ही खंभों पर रंगीन एलईडी लाइटें लपेटी गई हैं। इन लाइटों से खंभों को तिरंगा रूप दिया गया है, जो सुंदर तो लग रहा है, लेकिन सड़कों पर हुए गड्ढे इस चमक को फीका बना रहे हैं, क्योंकि गड्ढों के कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है।
कोर्ट रोड महानगर के अति व्यस्त और प्रमुख मार्गों में से एक है। कोर्ट रोड पुल से लेकर हसनपुर तक इस मार्ग पर अनगिनत गड्ढे बने हुए हैं। कई गड्ढे ऐसे हैं, जो किसी दिन हादसे का कारण बन सकते हैं। कोर्ट रोड पुल को दुरुस्त करने का जिम्मा सहारनपुर विकास प्राधिकरण पर है। विकास प्राधिकरण ने पुल के दोनों ओर की टूटी ग्रिल को हटाने के बाद नई ग्रिल लगाई है। फुटपाथ भी नया बनाया है। सबसे खास फुटपाथ पर रोशनी के लिए ग्रिल के नीचे एलइडी लाइटें दीवार के भीतर लगाई गई हैं। पुल के ऊपर खंभों पर लगी एलईडी लाइटों के साथ फुटपाथ पर जलने वाली छोटी एलईडी लाइटें लगी हैं, लेकिन करीब 150 मीटर लंबे पुल में 23 गड्ढे हैं। इनके कारण दुपहिया वाहन चालक अनियंत्रित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पुल के बीचोबीच एक लंबा गड्ढा बना हुआ है, जिस पर वाहन चालक झटका खा रहे हैं। दुपहिया वाहन चालकों के लिए यह बड़ी समस्या बना हुआ है। पुल से दीवानी कचहरी तक पूरी सड़क दरकी हुई है। दीवानी कचहरी के बाहर एक गड्ढा यात्रियों के लिए समस्या बना हुआ है। आयकर विभाग के कार्यालय के बाहर भी सड़क में कई गड्ढे हैं। कुछ जगहों पर गड्ढों को मिट्टी से भरने की नाकाम कोशिश की गई है। नाकाम इसलिए क्योंकि बारिश में गड्ढे और चौड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
तीन किलोमीटर की सड़क जर्जर
पांवधोई नदी के किनारे पुल जोगियान से बेहट बस अड्डे तक सड़क बुरी तरह से टूटी हुई है। इसमें जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं, जो बारिश में और बड़ा रूप ले चुके हैं। शहर की बाहरी कॉलोनियों की सड़कों का भी हाल खराब है। शंकरपुरी कॉलोनी से पुराना कलसिया रोड पर निकलने वाला मार्ग वार्ड आठ में जाता है। यह मार्ग जगह-जगह से टूटा हुआ है। चकदेवली से हसनपुर की ओर जाने वाला मार्ग भी कई जगह से टूट चुका है।
-----
गड्ढा मुक्त सड़कों का देना होगा प्रमाणपत्र
सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में विभाग खेल करते आए हैं। ऐसे में अब सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए बदलाव किया गया है। स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से सभी नगर निकायों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जिसमें बरसात के मौसम के बाद गड्ढा मुक्त की जाने वाली नगर निकायों की सड़कों के संबंध प्रमाण पत्र जारी करने को कहा गया है, साथ ही सभी नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को गड्ढा मुक्त करने की कार्रवाई की सतत निगरानी करने के भी निर्देश दिए गए हैं ।

-----
वर्जन:-
कोर्ट रोड को घंटाघर से लेकर हसनपुर चौक तक स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाना है, जिसमें पुल भी शामिल है। पुल जोगियान से बेहट अड्डा तक जाने वाली सड़क भी स्मार्ट सिटी योजना में ली गई है। सीवर की कुछ समस्या थी, जिसके कारण काम शुरू नहीं हुआ है। बरसात के बाद इस पर भी काम होगा।
- अमरेंद्र गौतम, अधिशासी अभियंता, स्मार्ट सिटी सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed