फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Echoes of Chhath Maiya, Arghya offered to the setting sun

Saharanpur News: छठ मइया के गूंजे जयकारे, नहरों के घाटों पर रही पूर्वांचलवासियों की भीड़, दिखा भारी उत्साह

Mon, 20 Nov 2023 08:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 20 Nov 2023 08:52 AM IST
सार

Saharanpur News : पूर्वांचलवासियों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। छठ मइया की मूर्ति पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। सूर्य उपासना के बाद नहर में दीपदान भी किया।

विज्ञापन
Echoes of Chhath Maiya, Arghya offered to the setting sun
सहारनपुर में बड़ी नहर पर छठ पूजा के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर में छठ पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस दौरान छठ मइया के जयकारे गूंजे। नहरों के घाटों पर पूर्वांचलवासियों की भीड़ रही, जिन्होंने नहर में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। छठ मइया के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

विज्ञापन


रविवार की शाम गंगोह रोड पर मानकमऊ स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर बड़ी संख्या में पूर्वांचलवासी एकत्र हुए। यहां छठ पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम हुआ, जिसमें जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, एडीएम (एफ) रजनीश कुमार मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा भी शामिल हुए। इन्होंने पूर्वांचलवासियों के साथ छठ मइया की पूजा की। महिलाओं, बच्चों और पुरुषों ने घाट पर बनाई वेदियों पर फल, सब्जी, मिठाई, दीप जलाकर पूजा अर्चना की। इसके बाद अस्त होते सूर्य को नहर में खड़े होकर अर्घ्य दिया।

विज्ञापन

पूर्वांचलवासियों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। छठ मइया की मूर्ति पर विधि-विधान से पूजा अर्चना की गई। सूर्य उपासना के बाद नहर में दीपदान भी किया। इस दौरान समिति के संस्थापक संतोष शाह, संरक्षक रामाशंकर सिंह, पवन कुमार, अध्यक्ष संतोष कुमार शाह, महामंत्री सुरेश यादव, उपाध्यक्ष राजीव रावत, राकेश कुमार, संजय कुशवाह, ब्रिजेश आदि मौजूद रहे।

उधर, पांवधोई नदी के घाट पूर्वांचल कल्याण सभा द्वारा कार्यक्रम किया गया। यहां भी पूर्वांचलवासियों ने श्रद्धाभाव के साथ वेदियों पर पूजा अर्चना की। इसके साथ ही अस्त होते सूर्य को पांवधोई नदी में खड़े होकर अर्घ्य दिया। हर तरफ छठ मईया के जयकारे गूंजते रहे। सभा के जिलाध्यक्ष दानिश आजम ने बताया कि श्रद्धाभाव से कार्यक्रम हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान दशरथ गिरी, अनिल पोद्दार, इंद्रजीत गोस्वामी, मुकेश गिरी, गुड्डू गोस्वामी, श्याम बहादुर, प्रमोद पोद्दार, हरि नारायण, सागर पोद्दार, कुलदीप पोद्दार, कुलदीप गिरी, सुनील गिरी, सुमित पोद्दार, अमित, अभिषेक, सागर शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

खूब चलाई आतिशबाजी, बैंडबाजों पर बजी धार्मिक धुनें
गंगोह रोड स्थित पूर्वी यमुनानहर के घाट पर्व को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया। यहां पर पूर्वांचलवासियों ने पूजा अर्चना के साथ ही खूब आतिशबाजी चलाई। इसके साथ ही बैंडबाजों पर बज रही धुनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था के रहे कड़े इंतजाम, लगा जाम
गंगोह रोड और पांवधोई नदी के घाट पर पुलिस-प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही। गंगोह रोड कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बनी। वहीं, रूट डायवर्जन प्लान लागू रहा।

आज उगते सूर्य अर्घ्य देकर संपन्न होगा पर्व
सोमवार की सुबह चार बजे ही एक बार फिर नहरों के घाट पर पूर्वांचलवासियों की भीड़ रहेगी, जो वेदियों पर पूजा अर्चना करेंगे। इसके साथ ही छठ मई की विधि-विधान से आराधना की जाएगी और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके साथ छठ पर्व संपन्न हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed