फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Earning profit by selling organic jaggery-sugar

जैविक गुड़-शक्कर बेचकर कमा रहे मुनाफा

Sun, 19 Dec 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Earning profit by selling organic jaggery-sugar
कोल्लू में तैयार होती शक्कर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जनपद के युवा किसान केमिकल रहित व जैविक गुड़-शक्कर तैयार कर ऑनलाइन बेच करके बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। इतना ही नहीं किसानों से मिल के भाव गन्ना खरीद रहे हैं। ये उत्पाद की सप्लाई देश भर में कर रहे हैं। उनका सादा गुड़ 50 रुपये किलो से लेकर काजू बादाम युक्त गुड़ 120 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों में केमिकल के इस्तेमाल का मानव स्वास्थ्य पर कुप्रभाव पड़ रहा है। वहीं, जनपद के कई किसानों का रूझान जैविक उत्पादों की ओर बढ़ा है। कई किसान केमिकल रहित गुड़ और शक्कर बनाकर इंडिया मार्ट के माध्यम से ऑनलाइन बेच रहे हैं। इससे बढ़िया मुनाफा कमा रहे हैं। उनका गुड़ और शक्कर दिल्ली, देहरादून और चंडीगढ़ से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में सप्लाई किया जा रहा है। ये इंडिया मार्ट के माध्यम से ऑनलाइन बिक्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंजीकृत किसानों से खरीद रहे गन्ना
युवा किसान जैविक विधि से तैयार गन्ना खरीदते हैं। इसके लिए उन्होंने किसानों को पंजीकृत कर रखा है। उनसे शुगर मिल के भाव पर गन्ना खरीदा जाता है। जिससे केमिकल रहित गुड़ और शक्कर तैयार करते हैं। बेहडे़की में 150 से अधिक किसानों से केमिकल रहित गन्ना तैयार करा रहे हैं। हालांकि गांव कोठड़ी बहलोलपुर के उद्यमी किसान करीब 60 एकड़ में जैविक विधि से गन्ने की खेती करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंगो फ्लेवर से लेकर काजू बादाम का गुड़
किसान उद्यमी मैंगो, ऑरेंज और चॉकलेट फ्लेवर के साथ हल्दी, आंवला, तुलसी, सौंठ, मोरिंगा, सौंफ, अजवायन, मूंगफली, तिल आदि का गुड़ तैयार कर रहे हैं। इनके अतिरिक्त अदरक, काली मिर्च, इलायची, हरड़, आंवला, काजू, बादाम युक्त गुड़ भी बना रहे हैं।
किसान और उपभोक्ता दोनों का फायदा
गांव बेहड़की के किसान और भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राहुल त्यागी और बृजमोहन त्यागी अपने कोल्हू में दो वर्षों से केमिकल रहित गुड़-शक्कर बना रहे हैं। वे इसकी बिक्री इंडिया मार्ट के माध्यम से कर रहे हैं। अधिकतर सप्लाई दिल्ली की एक फर्म को कर रहे हैं। ये पंजाब, दिल्ली, राजस्थान से लेकर दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी गुड़-शक्कर बेच रहे हैं।

जैविक गुड़-शक्कर से कमा रहे मुनाफा
गांव कोठड़ी बहलोलपुर के किसान संजय चौहान गन्ने की जैविक खेती कर रहे हैं। वे 60 एकड़ में अन्य किसानों से भी जैविक विधि से गन्ना पैदा करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनसे ऑनलाइन करीब 400 ग्राहक जुडे़ हैं। उनकी डिमांड पर गुड़-शक्कर की सप्लाई की जाती है। वे होम डिलीवरी की भी सुविधा दे रहे हैं।

किसान संजय चौहान

किसान संजय चौहान- फोटो : SAHARANPUR

तुलसी गुड़

तुलसी गुड़- फोटो : SAHARANPUR

हल्दी गुड़

हल्दी गुड़- फोटो : SAHARANPUR

कैमिकल रहित शक्कर

कैमिकल रहित शक्कर- फोटो : SAHARANPUR

किसान राहुल त्यागी

किसान राहुल त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed