{"_id":"67f422a8548789a9dd058db5","slug":"e-rickshaw-drivers-on-strike-people-troubled-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-146619-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ई-रिक्शा चालकों की हड़ताल, लोग परेशान
Tue, 08 Apr 2025 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
हकीकत नगर में धरना स्थल पर हड़ताल कर धरना दे रहे ई-रिक्शा चालकों से वार्ता करती पुलिस
सहारनपुर। ई-रिक्शा संचालन की नई व्यवस्था का विरोध करते हुए चालकों ने हड़ताल की। महाराज सिंह कॉलेज मैदान और हकीकत नगर रामलीला मैदान पर घंटों धरना-प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा का संचालन नहीं होने के चलते यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में सीओ द्वितीय और सीओ यातायात ने धरना स्थल पर पहुंचकर ई-रिक्शा चालकों की समस्याओं को सुना। तब जाकर लौटे।
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (बेटी) के बैनर तले ई-रिक्शा चालक माहीपुरा तिराहे पर महाराज सिंह कॉलेज मैदान में इकट्ठा हुए और ई-रिक्शा को खड़ा किया। इसके बाद चालक ई-रिक्शा लेकर देहरादून रोड, चौधरी चरण सिंह चौक, अस्पताल पुल, सदर तिराहा होते हुए हकीकत नगर रामलीला मैदान में पहुंचे। ई-रिक्शा धरनास्थल के बाहर सड़क पर खड़ी कर दी। इससे कलक्ट्रेट, सदर तिराहे से आने वाले वाहन नहीं निकल सके।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल बेदी ने कहा कि कुछ दिन पहले यातायात पुलिस को ज्ञापन सौंपा था कि ई-रिक्शाें के चालान न काटे जाए। चालान नहीं करने का आश्वासन भी दिया था। उसके बाद भी ई-रिक्शाें का चालान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वादा खिलाफी की गई तो वह 18 अप्रैल को घंटाघर जाम व रेल रोको आंदोलन करेंगे।