{"_id":"627fe943bbbe3e2c4205d621","slug":"e-mail-id-will-be-created-for-school-teacher-and-student-saharanpur-news-mrt5885303138","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक विद्यालय, शिक्षक और विद्यार्थी की बनेगी ई-मेल आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक विद्यालय, शिक्षक और विद्यार्थी की बनेगी ई-मेल आईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। 100 दिवस की कार्ययोजना के तहत प्रत्येक मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, उनमें पढ़ाने वाले प्रत्येक शिक्षक और कक्षा नौ से 12 तक के प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी बनेगी। विद्यालय की वेबसाइट तैयार कराना भी अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक रवि दत्त ने विद्यालयों को पत्र जारी किया है।
जिले में बड़ी संख्या में मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें कक्षा एक से दस, कक्षा एक से 12 या कक्षा छह से 12 की कक्षाएं संचालित हैं। सभी विद्यालयों, उनमें पढ़ने वाले शिक्षकों और कक्षा नौ से 12 के विद्यार्थियों का डाटा ऑनलाइन करने की कवायद चल रही है। माध्यमिक शिक्षा से संबंधित परियोजना में प्रदेश के समस्त मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट और ई-मेल आईडी तथा इन विद्यालयों में पढ़ाने वाले प्रत्येक शिक्षक और कक्षा नौ से 12 में पढ़ने वाले प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी बनाई जानी है। यह कार्य 15 मई तक पूर्ण किया जाना है। विद्यालयों, शिक्षकों और विद्यार्थियों की तैयार करा ली गई ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर 15 मई तक अपलोड करने को कहा गया है। ऐसे में जिन भी विद्यालयों ने अभी तक वेबसाइल और ई-मेल आईडी नहीं बनवाई हैं वह अंतिम दिन 15 मई तक बनवाकर सूचना समय से भेज दें। यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिसमें शिथिलता बरतने पर संबंधित विद्यालय पर कार्रवाई हो सकती है।
मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों की वेबसाइट और ई-मेल आईडी तथा प्रत्येक शिक्षक और कक्षा नौ से 12 के प्रत्येक विद्यार्थी की ई-मेल आईडी होना अनिवार्य है। 15 मई तक सूचना अपलोड होनी है। विद्यालयों को पत्र जारी कर ऐसा करने को कहा जा चुका है।
विज्ञापन
रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक।