फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   E-challans of more than 77 thousand vehicles will bE-challans of more than 77 thousand vehicles will be cancelled in the district.e cancelled in the district.

Saharanpur News: जिले में 77 हजार से अधिक वाहनों के ई-चालान होंगे निरस्त

Thu, 18 Sep 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
E-challans of more than 77 thousand vehicles will bE-challans of more than 77 thousand vehicles will be cancelled in the district.e cancelled in the district.
सहारनपुर। परिवहन विभाग की ओर से वर्ष 2017 से 2021 के बीच किए गए ई-चालान निरस्त किए जाएंगे। इसका जिले के 77 हजार से अधिक वाहन चालकों को फायदा मिलेगा। इन वाहनों से जुड़े फिटनेस, परमिट, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट आदि चालान स्वत: ही हट जाएंगे।
विज्ञापन


परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए निर्देश के मुताबिक, एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 तक काटे गए वाहनों के सभी ई-चालान को निरस्त किया जाना है। आंकड़ों के तहत जिले में अभी ऐसे 75 हजार से अधिक चालान लंबित हैं। 31 दिसंबर 2021 से जो चालान मजिस्ट्रेट या कोर्ट में लंबित थे, वह अब समाप्त हो गए हैं। इन्हें अब पोर्टल पर डिस्पोज्ड के तौर पर दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

इससे फिटनेस, परमिट, वाहन ट्रांसफर और हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर की सेवाओं में आने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर 2021 के बीच वह चालान, जो कभी भी कोर्ट में नहीं भेजे गए और अब कानूनी समय सीमा की वजह से अभियोजन योग्य नहीं है, उन्हें भी प्रशासनिक रूप से बंद कर दिया गया है। संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार, एक जनवरी 2017 से 31 दिसंबर तक करीब 17 हजार चालान और यातायात पुलिस की ओर से 61 हजार चालान निरस्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed