{"_id":"65fc9dbcd19cbabfef077517","slug":"duty-of-anm-and-pharmacist-imposed-in-elections-health-services-will-be-affected-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-120586-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चुनाव में लगाई एएनएम, फार्मासिस्ट की ड्यूटी, प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चुनाव में लगाई एएनएम, फार्मासिस्ट की ड्यूटी, प्रभावित होंगी स्वास्थ्य सेवाएं
Fri, 22 Mar 2024 02:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब 500 कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। एएनएम व फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगने से टीकाकरण, दवाई वितरण, इलाज सहित अन्य कार्यों पर असर पड़ेगा।
लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। चुनाव में लगने वाले सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की बात करें तो यहां कार्यरत कर्मचारियों की लंबी सूची है। सरकारी अस्पतालों में रोजाना दो हजार से अधिक मरीज पहुंचते हैं। एसबीडी जिला अस्पताल से 10 फार्मासिस्ट, चार लैब टेक्नीशियन, एक एएनएम सहित 22 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके अलावा टीबी विभाग से छह कर्मचारियों और महिला अस्पताल से भी 30 फार्मासिस्ट, एएनएम व कर्मचारियों की ड्यूटी लग गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के 17 कर्मचारी लगाए गए। सीएचसी-पीएचसी से भी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इनकी ड्यूटी चुनाव में लगने से अस्पताल आने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। खास बात यह है कि चुनाव में एएनएम को भी लगाया गया है, जो टीकाकरण जैसा महत्वपूर्ण कार्य करती है। चुनाव में ड्यूटी से स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है।