फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Durgiana Express reached seven and a half hours late

Saharanpur News: पौने सात घंटे की देरी से पहुंची दुर्गियाना एक्सप्रेस

Thu, 23 Mar 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Durgiana Express reached seven and a half hours late
सहारनपुर। अलग-अलग रेल मंडलों में ब्लॉक होने के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। बुधवार को दुर्गियाना, जनसेवा एक्सप्रेस सहित सात ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट आईं, जबकि तीन ट्रेनें रद्द रहीं। जिस वजह से यात्री परेशान हुए।
विज्ञापन

कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस पौने सात घंटे, बमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, जयनगर-अमृतसर सरयू एक्सप्रेस सवा चार घंटे, अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने चार घंटे की देरी से सहारनपुर पहुंची। इनके अलावा दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस सवा घंटे की देरी से आई। सहारनपुर-नांगलडैम एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर और अंबाला-सहारनपुर एक्सप्रेस रद्द रही। क्योंकि इन दिनों अंबाला रेलवे स्टेशन पर मरम्मत का कार्य और टपरी रेलवे स्टेशन के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पुल पर गार्डर रखने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, कालका-मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन भी अंबाला में काम के चलते दस अप्रैल तक रद्द है। दोपहर में मेरठ-दिल्ली जाने के लिए यह महत्वपूर्ण ट्रेन है। इसके रद्द रहने से यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed