{"_id":"5e6d26488ebc3ea4d347f12c","slug":"dumper-hits-bike-rider-standing-on-roadside-dies-saharanpur-news-mrt473631192","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
चिलकाना के तेलीपुरा में हुई सड़क दुर्घटनास्थल पर मौजूद इमरान मसूद और पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। सड़क के किनारे खड़े होकर मोबाइल पर बात कर रहे बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके समीप खड़ी उसकी एक रिश्तेदार बाल बाल बच गई। पुलिस ने डंपर को कब्जे कर चालक को हिरासत में ले लिया।
गांव आलमपुर थाना गंगोह निवासी मोमिन (22) पुत्र फखरुद्दीन शनिवार को दोपहर के समय अपनी ससुराल गांव शेखपुरा थाना बेहट से अपनी 12 वर्षीय साली नरगिस को लेकर अपने घर वापस जा रहा था। चिलकाना-सरसावा मार्ग पर गांव तेलीपुरा के निकट पेट्रोल पंप के पास मोमिन अपनी बाइक को सड़क के किनारे खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान चिलकाना की तरफ से आ रहे एक डंपर ने बस को ओवरटेक कर सड़क के किनारे खड़े मोमिन को चपेट में ले लिया। इससे मोमिन की मौके पर ही मौत हो गई और मोमिन के पास खड़ी उसकी साली बाल-बाल बच गई। दुर्घटना में मोमिन की बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। डंपर चालक को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर चिलकाना पुलिस मौके पर पहुंची और मोमिन के शव को जिला अस्पताल भेजा।
पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को हिरासत में लिया। इसी दौरान कांग्रेसी नेता इमरान मसूद वहां से गुजर रहे थे। इमरान मसूद ने मृतक के परिजनों से बात की और चिलकाना पुलिस को दुर्घटना के जिम्मेदार डम्पर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।