फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dug pits left, people of the city upset

खोदकर छोड़ दिए गड्ढे, शहर की जनता परेशान

Tue, 11 Aug 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dug pits left, people of the city upset
हारनपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर गैस पाइप लाइन द्वारा खोदा 0या गड़डा दुर्घटना को देता दावत - फोटो : SAHARANPUR
खोदकर छोड़ दिए गड्ढे, शहर की जनता परेशान
विज्ञापन

सहारनपुर। इन दिनों शहर में एक कंपनी द्वारा गैस की पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह गड्ढे खोदे जा रहे हैं। ये गड्ढे कई दिन तक नहीं भरे जा रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।
पाइपलाइन डालने का कार्य शहर भर में चल रहा है। मुख्य मार्गों पर बड़े पाइपों की लाइन डाली जा रही है, जबकि गली और मोहल्लों में छोटे पाइप डाले जा रहे हैं। यह कार्य कई माह से चल रहा है। खास बात यह है कि गड्ढे खोदकर छोड़ दिए जाते हैं और कई दिन तक भरे नहीं जाते हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार के दोनों ओर गड्ढे खोदे गए। इसकी वजह से सड़क भी कई जगह से बैठ गई। कलेक्ट्रेट के सामने गड्ढा खुदने के साथ ही पानी फैल गया है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस लाइन के गेट के पास भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

सड़कों पर फैले हैं पाइप
कंपनी ने अपने बड़े-बड़े लोहे के पाइप को सड़कों के किनारे रखा हुआ है। कई जगह वह हादसों का सबब भी बन सकते हैं। इसके अलावा प्लास्टिक पाइप के बंडल भी सड़कों के किनारे पड़े हैं, जिनसे अतिक्रमण हो रहा है और सड़क संकुचित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों की पीड़ा
हकीकतनगर निवासी नीरज का कहना है कि गैस पाइपलाइन डल रही है, यह अच्छी बात है। मगर कंपनी का काम करने का तरीका ठीक नहीं है। गड्ढे खोदकर ऐसे ही छोड़े जा रहे हैं। उनके पास कोई ऐसा संकेतक लगाया जाए, जिससे लोग गड्ढे में गिरने से बचें।
- पुलिस लाइन मार्ग निवासी अमित का कहना है कि लाइन बिछाने का कार्य कई माह से चल रहा है। जिस भी मार्ग पर कार्य खत्म होता है वहां की सड़क को तुरंत दुुरुस्त कराया जाना चाहिए, मगर ऐसा हो नहीं रहा है।
एक कंपनी गैस की पाइपलाइन बिछा रही है, जिसकी वजह से सड़कों के किनारे गड्ढे खोदे जा रहे हैं। मगर शर्तों के अनुसार काम पूर्ण होने के बाद गड्ढों को भरकर सड़क को दुरुस्त करके देना कंपनी की जिम्मेदारी है। और ऐसा वह कर भी रही है।

- बीके सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर गैस पाइप लाइन द्वारा खोदा गया गड़डा दुर्घटना को देता दावत

सहारनपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर गैस पाइप लाइन द्वारा खोदा गया गड़डा दुर्घटना को देता दावत- फोटो : SAHARANPUR

पुलिस लाइन रोड़ पर गैस पाइप लाइन डालते कर्मी

पुलिस लाइन रोड़ पर गैस पाइप लाइन डालते कर्मी- फोटो : SAHARANPUR

लापरवाही पुलिस लाइन रोड़ पर गैस पाइप लाइन के लिये खोदा गया गड़डा

लापरवाही पुलिस लाइन रोड़ पर गैस पाइप लाइन के लिये खोदा गया गड़डा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed