{"_id":"66fdc40206e93d38e509c5d4","slug":"due-to-vehicle-breakdown-there-was-a-jam-on-doon-highway-for-five-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-132880-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: वाहन खराब होने से दून हाईवे पर पांच घंटे लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: वाहन खराब होने से दून हाईवे पर पांच घंटे लगा रहा जाम
Thu, 03 Oct 2024 03:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 03 Oct 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहंड से ऊपर शिवालिक पहाड़ियों में पांच वाहनों के खराब होने से करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस दौरान पांच घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन से खराब हुए वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
बुधवार सुबह मोहंड से ऊपर शिवालिक की पहाड़ियों में कुछ दूरी के अंतराल पर पांच वाहनों के खराब होने से जाम लग गया। कुछ ही देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। गर्मी के चलते जाम में फंसे वाहनों में बैठे यात्रियों विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शिवालिक पहाड़ियों में किसी भी कंपनी का मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करता है। ऐसे में जाम में फंसे लोगों को अपने प्रियजनों से संपर्क भी नहीं हो पाता है। किसी राहगीर की सूचना के बाद मोहंड पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मी हाईवे निर्माण कंपनी की जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पांचों वाहनों को जेसीबी की मदद से सड़क से हटवा कर किनारे कराया। काफी मशक्कत के बाद जाम खोला जा सका। जाम सुबह सात बजे लगा जो दोपहर 12 बजे तक खुल सका।