फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to unrequited love, student commits suicide by going to student's house

एकतरफा प्यार: सीेने पर मारी गोली, छात्रा के घर में घुस छात्र ने खुद को उतारा मौत के घाट, सामने आई ये बात

Mon, 22 Apr 2024 08:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Apr 2024 08:59 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एकतरफा प्यार में एक छात्र ने छात्रा के घर में घुसकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने अपनी छाती पर गोली मारकर खुद को मौत के उतारा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Due to unrequited love, student commits suicide by going to student's house
नौगांवा चकअबाबाकपुर में युवक की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद

विस्तार

सहारनपुर जनपद में शाकंभरी के गांव अबाबाकरपुर नौगांवा में छात्र ने एकतरफा प्यार में छात्रा के घर जाकर छाती पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वारदात उस समय हुई जब छात्रा के परिवार के सदस्य अलसुबह नींद से जागे, तभी अचानक छात्र बाइक पर आया और घर के अंदर घुसकर आत्महत्या कर ली। एसपी देहात सागर जैन ने छात्रा ने पूछताछ की, जिसमें एकतरफा प्यार का मामला सामने आया। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव उसंड निवासी हेमंत (21) पुत्र राजेश संसारपुर में स्थित एक कॉलेज में बीए का छात्र था। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह पड़ोसी गांव अबाबाकरपुर नौगांवा निवासी छात्रा के घर पहुंचा। कुछ देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि छात्र ने छात्रा के घर के अंदर आत्महत्या कर ली, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र का शव खून से लथपथ हालत में घर में पड़ा हुआ था, जिसकी छाती पर गोली लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा के परिवार के सदस्यों ने बताया कि सुबह के समय घर में सिर्फ महिलाएं थीं। तभी छात्र आया, जिसने अपनी बाइक बाहर खड़ी की। घर के अंदर घुसते ही उसने छाती पर गोली मार ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पता चलने पर छात्र के परिजन भी वहां पहुंचे।

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, सुबह के समय हेमंत घर से जिम में जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उसकी मौत का पता चला।

यह भी पढ़ें: UP Board Result: उम्मीद से ज्यादा अंक मिले तो यकीन नहीं कर पाया छात्र, हुआ बेहोश, पहुंच गया अस्पताल

एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि छात्रा से पूछताछ की गई है। सामने आया है कि हेमंत छात्रा के साथ-साथ उसकी एक रिश्तेदार को भी मैसेज करता था। करीब छह माह से छात्रा कोई बात नहीं कर रही थी। एकतरफा प्यार के चलते छात्र ने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: UP: BJP प्रत्याशी की मौत पर अभद्र टिप्पणी करने वाला सपा समर्थक गिरफ्तार, लिखा था-शेरनी ने किया भेड़िए का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed