{"_id":"677d75c687ea3693a8070b94","slug":"due-to-shifting-of-machines-tests-are-not-being-conducted-in-the-district-hospital-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-139903-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मशीनें शिफ्ट होने से जिला अस्पताल में नहीं हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मशीनें शिफ्ट होने से जिला अस्पताल में नहीं हो रही जांच
Wed, 08 Jan 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच न होने का लगा नोटिस।
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब से मशीनें शिफ्ट होने के कारण लिवर, किडनी समेत सात प्रकार की जांच नहीं हो रही है। मशीनों को अलग वार्ड में रखा गया, जहां अर्थिंग की समस्या आ रही है। वार्ड के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। जांच के लिए आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज चिकित्सकों को दिखाने के लिए पहुंचते हैं।
मरीज को देखने के बाद डॉक्टर जांच की सलाह देते हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही बीमारी का ठीक से इलाज हो पाता है। इन दिनों जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में निर्माण कार्य हो रहा है। लैब की सभी मशीनों को मेडिकल के एक वार्ड में शिफ्ट किया गया है। वार्ड में अर्थिंग की समस्या है, इसलिए यहां पर सभी जांच नहीं हो रही है। अस्पताल प्रबंधन ने वार्ड के बाहर ब्लड शुगर, किडनी, लिवर, कोलेस्ट्रॉल समेत सात प्रकार की जांच नहीं होने का नोटिस लगा दिया है।
मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं, वहां पर जांच न होने पर मरीजों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या अभी कई दिनों तक बनी रहेगी।