फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Due to rain and strong winds, electricity wires broke, electricity supply in villages remained disrupted for 10 hours

Saharanpur News: बारिश और तेज हवाओं से विद्युत तार टूटे, 10 घंटे गुल रही गांवों की बत्ती

Sun, 15 Jun 2025 10:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jun 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Due to rain and strong winds, electricity wires broke, electricity supply in villages remained disrupted for 10 hours
तल्हेड़ी बुजुर्ग में बारिश व तेज हवाओं में पेड़ गिरने से टूटा विद्युत पोल। संवाद
देवबंद/तल्हेड़ी बुजुर्ग। रविवार को हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन बिजली कटौती ने उनकी मुश्किलों को बढ़ा दिया। आलम यह था कि बारिश शुरू होते ही तल्हेड़ी व चंदेना कोली बिजलीघरों से जुड़े दर्जनभर से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

देवबंद में सुबह 6 बजे गुल हुई बत्ती दोपहर 12.30 बजे के बाद आई। लेकिन उसके बाद देर शाम तक कुछ-कुछ देर कटौती का सिलसिला जारी रहा। तल्हेड़ी व चंदेना कोली बिजलीघरों की बत्ती बारिश होते ही गुल हो गई। पता चला कि बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण पेड़ों की टहनियां टूटकर विद्युत तारों पर गिर गई।
विज्ञापन

इससे तल्हेड़ी, मनोहरपुर, शाहपुर, अंबोली, चंदेना कोली, घ्याना, बेगमपुर आदि गांवों की बत्ती शाम पांच बजे तक बाधित रही। लोगों का कहना है कि बारिश होने से कुछ घंटों के लिए मौसम सुहावना होने से राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद चिलचिलाती धूप निकलने से फिर से लोगों को गर्मी व बिजली कटौती ने बेहाल कर दिया। तल्हेड़ी बिजलीघर के जेई बबलू कुमार ने बताया कि कुछ जगहों पर बारिश में तेज हवा चलने से पेड़ों की टहनियां टूटकर बिजली के तारों पर गिर गई। इससे आपूर्ति बंद करनी पड़ी। विद्युत कर्मी टूट तारों को ठीक करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed