{"_id":"662ce588779bf17caf0eecd4","slug":"due-to-fault-power-supply-to-a-dozen-villages-redue-to-fault-power-supply-to-a-dozen-villages-remained-cut-off-for-15-hoursmained-cut-off-for-15-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-122614-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: फाल्ट के चलते दर्जन भर गांवों की बिजली 15 घंटे रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: फाल्ट के चलते दर्जन भर गांवों की बिजली 15 घंटे रही गुल
विज्ञापन
-पेयजल को तरसे ग्रामीण, लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। विद्युत उपकेंद्र की 33 केवीए की मेनलाइन पर शुक्रवार शाम तेज हवा के चलते पेड़ की टहनी गिरने से फाल्ट हो गया, जिससे 15 घंटे दर्जन भर गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
बड़गांव विद्युत उपकेंद्र से चंदपुर, सहजी, मियानगी, दल्हेड़ी, महेशपुर, शब्बीरपुर, खुदाबक्शपुर माजरा, बड़ूली माजरा, नयागांव, झबीरन, कातला, मोहम्मदपुर गाड़ा आदि गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार शाम लगभग सात बजे तेज हवाओं के चलते नानौता से बड़गांव उप विद्युत केंद्र को जोड़ने वाली 33 केवीए की मेन लाइन पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। आपूर्ति ठप होने से लोगों को अंधेरे में ही गुजर बसर करना पड़ा। वहीं शुद्ध पानी भी मयस्सर नहीं हो सका। जेई मुकेश कुमार का कहना है कि रात में फाल्ट नहीं मिल सका था। सुबह विद्युत लाइन को ठीक करा आपूर्ति बहाल कर दी गई।