{"_id":"686ebaf7d199d07a240efe0a","slug":"drunk-youth-created-a-ruckus-with-his-car-two-injured-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-153612-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नशे में धुत युवक ने कार से मचाया उत्पात, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नशे में धुत युवक ने कार से मचाया उत्पात, दो घायल
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की सबसे पॉश कॉलोनी मिशन कंपाउंड में नशे में धुत युवक ने कार से जमकर उत्पात मचाया। साइड में खड़ी कई कारों में टक्कर मारते हुए बढ़ता चला गया। कार की चपेट में आने से दो लोग घायल हुए हैं। इसके बाद लोगों ने गाड़ी को रुकवाकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में लिया।
मामला मंगलवार रात लोग रोजाना की तरह सड़क पर टहलने निकलते थे। इसी दौरान कॉलोनी के रहने वाला एक युवक कार से पहुंचा। कार की रफ्तार काफी तेज थी। कई लोग उसकी चपेट में आने से बच गए। इसके बाद युवक ने कार को इधर-उधर अनियंत्रित तरीके से चलाते हुए सड़क किनारे खड़ी कई कारों में टक्कर मारते हुए उनको क्षतिग्रस्त कर दिया। कार की चपेट में आकर कॉलोनी के दो लोग भी घायल हुए, जिनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
पता लगने पर थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लिया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। पास के ही एक मकान में जाकर छिप गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने हंगामा किया, जिनको पुलिस ने समझाया। पुलिस का कहना है कि कार चालक ने शराब पी रखी थी। कार को कब्जे में लिया गया है। यदि तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।