{"_id":"61eda44e71e87f5b6a3221a0","slug":"drug-smuggler-arrested-with-50-lakh-smack-saharanpur-news-mrt574482756","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गंगोह। कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 505 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक है। पकड़े आरोपित का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने रविवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान जानकारी दी कि थाना गंगोह कोतवाली प्रभारी रविंदर पाल सिंह को सूचना मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा में स्मैक लेकर सप्लाई करने के लिए जा रहा है। पुलिस टीम का गठन कर
तस्कर को सलारपुर रोड स्थित पशु पैठ के पास रोकने का प्रयास किया तो वह मौके से भागने लगा। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पुलिस उसे कोतवाली ले आई। उसकी तलाशी लेने के बाद उसके पास से 505 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस में स्मैक बरामद कर मोहनपुरा निवासी शाकिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।