{"_id":"68e8028609a709aa12047604","slug":"drug-department-targets-cough-syrup-factories-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-160587-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: औषधि विभाग के निशाने पर कफ सिरप बनाने वाली फैक्टरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: औषधि विभाग के निशाने पर कफ सिरप बनाने वाली फैक्टरियां
Fri, 10 Oct 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद निर्माण करने वाली फैक्टरियां विभाग के निशाने पर हैं। औषधि निरीक्षक ने दो कफ सिरप बनाने वाली फैक्टरियों पर छापा मारकर चार नमूने लिए। इन सभी को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।
जिले में टेबलेट और कफ सिरप बनाने वाली फैक्टरी संचालित होती हैं। मध्य प्रदेश व राजस्थान में बच्चों की मौत के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एडवाइजरी की गई। इसमें कहा गया कि चिकित्सक दो साल से कम उम्र तक के बच्चों को कफ सिरप नहीं देंगे। इसके साथ ही केमिस्ट भी बिना चिकित्सक पर्चे के कफ सिरप नहीं दे सकेंगे। औषधि प्रशासन विभाग को निर्देश दिए गए कि वह सरकारी अस्पतालों, दवा कंपनियों और मेडिकल स्टोरों की जांच करेंगे।
औषधि निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ने कफ सिरप की जांच के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बुधवार को टपरी स्थित कफ सिरप बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा था। यहां से तीन कफ सिरप के नमूने एकत्रित किए थे। बृहस्पतिवार को कैलाशपुर स्थित कुम्हारहेड़ा में संचालित दवा फैक्टरी से एक कफ सिरप का नमूना लिया है। फैक्टरी कफ सिरप का निर्माण करती है। औषधि निरीक्षक जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजेंगे।