फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drug Dealer Driver Robbed of 12 Lakhs Police Term Incident Suspicious

Saharanpur News: दवा कारोबारी के चालक से 12 लाख की लूट, पुलिस बता रही संदिग्ध

Mon, 06 Apr 2026 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Drug Dealer Driver Robbed of 12 Lakhs Police Term Incident Suspicious
गागलहेड़ी। रुड़की निवासी दवा व्यापारी सोम शर्मा के चालक से दो दिन पहले थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 12 लाख रुपये की लूट कर ली गई। पीड़ित दवा व्यापारी ने थाने पर तहरीर दी है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


थाने में दी तहरीर में रुड़की कृष्णा नगर निवासी सोम शर्मा ने बताया कि दो मार्च को उसकी गाड़ी का चालक बृहस्पतिवार की शाम दवाइयों का मटेरियल लेकर सहारनपुर के लिए चला था। रास्ते से उसने कुछ पार्टियों से पेमेंट भी ली थी। दो मार्च की रात नौ बजे चालक ने अपनी पत्नी को फोन पर गागलहेड़ी के निकट हाईवे पर गाड़ी में पंक्चर होने के बाद बदमाशों द्वारा लूट की सूचना दी। बताया कि ललित की पत्नी ने उन्हें खबर की, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

बताया गया कि शुरू में चालक ने फोन पर दो लाख और फिर 12 लाख रुपये लूटने की सूचना दी। चालक का कहना है बाइक सवार दो लोगों ने उसके साथ लूट की घटना अंजाम दी है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि चालक बार-बार बयान बदल रहा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर मुनीश चंद्र ने बताया कि लूट की घटना पूरी तरह संदिग्ध है। जांच में कुछ महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं। मामला आपसी लेन देन का सामने आ रहा है। जल्द ही रकम बरामद कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed