{"_id":"68b35ae60a3f1cbd660752c0","slug":"drones-were-used-to-spray-30-thousand-acres-of-crops-in-2110-villages-of-the-division-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-157504-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मंडल के 2110 गांवों में 30 हजार एकड़ फसल में ड्रोन से हुआ छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मंडल के 2110 गांवों में 30 हजार एकड़ फसल में ड्रोन से हुआ छिड़काव
विज्ञापन
खेतों में ड्रोन से कीटनाशकों का होता छिड़काव। स्त्रोत-स्वयं।
सहारनपुर। बरसात के चलते गन्ने के खेतों में पानी भरा है। ऐसे में किसान खेतों में कीटनाशक और दवाओं का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। विभाग ने इसके लिए ड्रोन से स्प्रे के छिड़काव आदि की तैयारी की हैं। इसके लिए 379 टीम गठित है, जो कीटनाशकों आदि का छिड़काव कर रही है।
मंडल के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर में इस बार अच्छी बारिश दर्ज की जा रही है। बारिश के चलते नदी किनारे के गांवों स्थित गांवों के खेतों में भरा है। खेतों में पानी भरने के कारण किसान गन्ने की फसल में कीटनाशकों का छिड़काव नहीं कर पा रहे हैं। वर्तमान में गन्ना काफी प्रगति ले चुका है। अक्टूबर के अंत या नवंबर की शुरुआत में चीनी मिल भी शुरू हो जाएगा।
गन्ना विभाग ने इसके लिए ड्रोन टीम गठित की है। इन टीमों के माध्यम से अभी तक 2110 गांवों में गन्ने की फसल में दवाई आदि का छिड़काव किया गया है। 78 ड्रोन इस कार्य में लगाए गए हैं। इन ड्रोन के जरिये अभी तक कुल 30515 एकड़ में खड़ी फसल में स्प्रे हुआ है।
विज्ञापन
इसके लिए मंडल की सभी चीनी मिलों को निर्देश भी दिए गए हैं। टीम में कृषि वैज्ञानिक, गन्ना विभाग के अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के चीनी मिल अधिकारी शामिल है। वैज्ञानिक किसानों की फसल संबंधी समस्याओं का भी निस्तारण कर रहे हैं।