फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   DRM inspected in lower and t-shirt

Saharanpur News: लोअर, टीशर्ट में डीआरएम ने किया निरीक्षण

Sat, 12 Jul 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 12 Jul 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
DRM inspected in lower and t-shirt
सहारनपुर। अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया ने शुक्रवार देर रात लोअर-टीशर्ट में यात्री बनकर रेलवे स्टेशन और खानआलमपुरा यार्ड में छापा मारा। करीब दो से तीन घंटे रहकर व्यवस्थाओं को खंगाला, लेकिन किसी को भी भनक नहीं लगने दी। आरपीएफ थाने में एक महिला सिपाही के अलर्ट नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अंबाला मंडल के डीआरएम विनोद भाटिया शुक्रवार देर रात कार से लोअर-टीशर्ट में सहारनपुर पहुंचे। स्थानीय स्तर पर किसी अधिकारी-कर्मचारी को डीआरएम के आने की जानकारी नहीं थी। रात के समय सुरक्षा को लेकर अधिकारी-कर्मचारी कितने अलर्ट रहते हैं, इसे देखने के लिए डीआरएम सबसे पहले खानआलमपुरा यार्ड में पहुंचे। उन्होंने यार्ड में एक यात्री की तरह व्यवस्थाओं को चेक किया। इतना ही नहीं वहां काम कर रहे कर्मचारियों से भी आम यात्री की तरह बातचीत में जानकारी ली, लेकिन कर्मचारी अपने डीआरएम को नहीं पहचान पाए।
विज्ञापन

यार्ड में डीआरएम ने करीब दो घंटे तक रहकर एक-एक चीजों को बारीकी से जांचा। इसके बाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को चेक किया। माल गोदाम रोड स्थित आरपीएफ थाने पर पहुंचे। यहां देखा कि एक महिला कांस्टेबल ड्यूटी के दौरान अलर्ट नहीं थी। सभी समझते रहे कि कोई यात्री होगा, जो सामान्य तौर पर जानकारी ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा मौका मुआयना करने के बाद सुबह करीब आठ बजे डीआरएम ने खुद अपना परिचय दिया, जिस पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। डीआरएम ने महिला कांस्टेबल के खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed