फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drizzle rain, rain fell, temperature dropped

रिमझिम बरसात, छायी रही घटा, गिरा तापमान

Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Drizzle rain, rain fell, temperature dropped
सहारनपुर में हुई बरसात में कोर्ट रोड पुल से जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देर रात तेज हवा के साथ बरसात और शनिवार को दिन में रुक रुककर रिमझिम बरसात चलती रही। सूरज भी बादलों में छिपा रहा। इससे अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई। मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल रहा था। रिमझिम फुहारों के कारण सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचने के दौरान दिक्कत उठानी पड़ी। बरसात में भीगने से बचने के लिए बच्चे छाता लेकर जाते नजर आए। वहीं, दैनिक ड्यूटी पर पहुंचने वाले लोगों को भी बारिश की फुहार में भीगते हुए जाना पड़ा। रिमझिम बरसात की वजह से शहर के कई इलाकों में हल्का जलभराव और कीचड़ भी पैदा हो गई। इससे आवागमन में दिक्कत रही।
विज्ञापन

मौसम के इस मिजाज का असर तापमान पर भी देखने को मिला। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और बृहस्पतिवार को 34 डिग्री सेल्सियस था। बीते 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उनका कहना है कि अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।

सहारनपुर में हुई बरसात में दिल्ली  रोड पर छाता लेकर जाती युवतियां

सहारनपुर में हुई बरसात में दिल्ली रोड पर छाता लेकर जाती युवतियां- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed