फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drizzle rain continued, the temperature dropped

रिमझिम बरसात चलती रही, लुढ़का तापमान

Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drizzle rain continued, the temperature dropped
सहारनपुर। लौटता मानसून इस बार कुछ ज्यादा ही मेहरबान हो रहा है। दो दिन से रिमझिम बरसात हो रही है। सोमवार को भी दिनभर बूंदाबांदी चलती रही। बीते 10 साल में ऐसा पहली बार हुआ है, जब अक्तूबर माह में इतनी बरसात हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आई है। इस कारण मौसम में हल्की ठंड भी घुल गई है।
विज्ञापन

रविवार को 73 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी तो, सोमवार को 10 मिलीमीटर बरसात हुई। सोमवार को दिनभर चली बूंदाबांदी का प्रभाव एक तरफ तापमान पर पड़ा तो दूसरी तरफ रास्तों पर कीचड़ बनने की वजह से भी देखने को मिला। शहर की अधिकांश सड़कों के साथ ही मोहल्लों और कालोनियों के रास्तों पर कीचड़ बनी रही। मुजफ्फराबाद स्थित मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक सोमवार को न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अक्तूबर माह में बीते दस साल के दौरान इतनी बरसात कभी नहीं हुई। सिर्फ वर्ष 2013 में 99.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई थी। जबकि वर्ष 2012, 2015, 2017, 2019 और 2020 तो अक्तूबर माह में बिल्कुल भी बरसात नहीं हुई थी।
विज्ञापन

बीते दस साल में अक्तूबर की बरसात
वर्ष ------ कुल बरसात
2010 ----- 17.5
2011 ----- 32
2012 ----- 00
2013 ----- 99.5
2014 ----- 41.5
2015 ----- 00
2016 ----- 6.5
2017 ----- 00
2018 ----- 36
2019 ----- 00
2020 ----- 00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed