फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drizzle in the morning, sunshine throughout the day

सुबह के समय बूंदाबांदी, दिन भर खिली धूप

Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the morning, sunshine throughout the day
सहारनपुर। जनपद में बुधवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई। धूप ने सर्दी से परेशान लोगों को कुछ राहत देने का काम किया। हालांकि सर्द हवा चलने से ठिठुरन अभी कम नहीं हो रही है। तापमान बढ़ने के बावजूद भी सर्दी का असर नागरिक को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

मौसम लगातार बदल रहा है। ऐसे में नागरिक को स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। लापरवाही के कारण सर्दी की चपेट में आने से नागरिक बीमार हो सकते हैं। बुधवार को भी मौसम बदलता रहा। सुबह आसमान में घने बादल छाए रहे। हवा चलने के साथ ही शहर के कुछ क्षेत्रों में बेहद हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिसकी वजह से ठंड का असर देखने को मिला। सर्दी से बचाव के लिए लोग रेलवे स्टेशन के बाहर और जीपीओ रोड पर अलाव सेंकते नजर आए। उम्मीद थी कि दिन भर मौसम नहीं खुलेगा, लेकिन 12 बजे के बाद बादल छंटते चले गए और धूप निकल आई। इसके बाद बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ रही। शाम पांच बजे के बाद मौसम में फिर से हल्के बादल नजर आए और सर्दी ने असर दिखाया। बुधवार को पूरे दिन सर्द हवा चलने के कारण ठिठुरन कम नहीं हुई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12.5 और अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed