फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driving training center will start after Kharmas

Saharanpur News: खरमास के बाद शुरू होगा ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर

Sun, 15 Dec 2024 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Driving training center will start after Kharmas
सहारनपुर। बेहट रोड पर जिले का पहला ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनकर तैयार हो गया है। खरमास खत्म होने के बाद सेंटर शुरू हो जाएगा। यह क्लास रूम, सेंसर और एलईडी स्क्रीन आदि की सुविधाओं से लैस है। चालक प्रशिक्षित होंगे तो सड़क हादसों में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

जिले में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर नहीं है। अभी संभागीय परिवहन कार्यालय में मैनुअल ही व्यवस्था चल रही है। आरआई चालकों से वाहन चलवाते हैं, तब जाकर लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू होती है। करीब डेढ़ साल पहले संभागीय परिवहन विभाग ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के लिए आवेदन मांगे थे। सेंटर को बनाने के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए थे। एक संस्था ने मानक पूरे किए और उसने बेहट रोड पर स्किल्ड स्कूल के पास दो एकड़ भूमि में ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर बनाना शुरू किया। यह सेंटर बनकर तैयार हो गया है। सेंटर में आवेदकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट लेने की व्यवस्था होगी। 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। इसमें शुभ कार्यों पर ब्रेक लग जाएगा। इसी वजह से ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर शुरू नहीं हो रहा है। खरमास खत्म होने के बाद 15 जनवरी 2025 से शुरू होगा।
विज्ञापन

-------
-- वर्जन
बेहट रोड पर बना ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। इसमें चालक प्रशिक्षित होंगे। ट्रैक पर वाहनों को चलवाकर देखा जाएगा। - अमित कुमार सैनी, आरआई, संभागीय परिवहन विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed