फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drivers took to the streets on strike, passengers kept wandering on foot

Saharanpur News: हड़ताल कर सड़कों पर उतरे वाहन चालक, पैदल भटकते रहे यात्री

Tue, 02 Jan 2024 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 02 Jan 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Drivers took to the streets on strike, passengers kept wandering on foot
सहारनपुर में रोडवेज बस चालकों की हड़ताल के चलते रोडवेज बस अड्डे पर प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचार
सहारनपुर। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए गए नए सड़क कानून को लेकर साल के पहले ही दिन परिवहन व्यवस्था बेपटरी हो गई। रोडवेज बस, ऑटो और ट्रकों की हड़ताल से संचालन पूरी तरह ठप रहा। एक ओर जहां ऑटो चालकों ने प्राइवेट वाहनों में लोगों को नहीं बैठने दिया तो वहीं दूसरी ओर रोडवेज बस वर्कशॉप से बाहर नहीं निकल पाई। ऐसी स्थिति में लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई किलोमीटर तक लोगों को पैदल चलना पड़ा। चालकों ने नए कानून का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। वाहनों के चक्का जाम से ट्रांसपोर्ट पर 40 से 50 फीसदी असर पड़ा, जबकि रोडवेज बसों के पहिये थमने से 80 लाख रुपये का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

कांशीराम काॅलोनी व रेलवे रोड बस अड्डा
दिल्ली रोड कांशीराम काॅलोनी रोडवेज के अस्थायी बस अड्डे से सुबह पांच बजे पहली सेवा शुरू हुई। इसके बाद बस अड्डे से कोई बस नहीं चली। ऑटो चालक भी ऑटो को सड़क किनारे खड़ा कर प्रदर्शन करने लगे। यही नहीं जो भी ऑटो आता, उसे रोककर खाली कराया गया। अन्य प्राइवेट वाहनों से भी यात्रियों को उतार दिया गया। यही हाल रेलवे रोडवेज बस अड्डे का रहा। यहां भी यात्री रोडवेज बसों के इंतजार में खड़े रहे। रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों ने ट्रेनों का सहारा लिया। श्रीगंगानगर-ऋषिकेश इंटरसिटी एक्सप्रेस में खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

-- क्या बोले यात्री
- बिहार के सहरसा निवासी सुरेश पंडित ने बताया कि वह सुबह नौ बजे रेलवे स्टेशन पर आए। इसके बाद वह रेलवे रोड बस अड्डे पर पहुंचा। यहां पता लगा कि हड़ताल के कारण बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इससे उन्हें परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दिव्यांग विनोद बताते हैं कि देहरादून जाना था, लेकिन हड़ताल के कारण बसों के बंद होने से परेशानी हुई। निधि को भी देहरादून जाना था। रामपुर मनिहारान निवासी रेखा अपने बच्चे के साथ देहरादून जा रही थी। लेकिन, बसों के बंद होने से मायूसी हुई।
-------
फैक्ट फाइल
सहारनपुर मंडल में रोडवेज बस : 641
प्रतिदिन यात्री : 95 हजार से एक लाख
प्रतिदिन राजस्व : 75 से 80 लाख तक
जिले में प्राइवेट बस : 500
ट्रांसपोर्ट पर असर : 40 से 50 फीसदी
ऑटो : करीब 3200
ई-रिक्शा : करीब 10 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed