फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driver training and counseling center will open at roadways bus stand

Saharanpur News: रोडवेज बस अड्डे पर खुलेगा ड्राइवर ट्रेनिंग एवं काउंसिलिंग सेंटर

Sat, 29 Apr 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Driver training and counseling center will open at roadways bus stand
सहारनपुर। महानगर में रीजनल ड्राइवर ट्रेनिंग एवं काउंसिलिंग सेंटर खोला जाएगा। जिसकी शुरुआत तीन मई से होगी। परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी है। रोस्टर के अनुसार प्रशिक्षक तैनात होंगे। इसमें सुरक्षित ड्राइविंग, राजस्व बढ़ाने और यात्रियों के साथ व्यवहार को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि रेलवे रोड बस अड्डे पर रीजनल ड्राइवर ट्रेनिंग एवं काउंसिलिंग सेंटर खोला जाएगा। इस सेंटर के खोलने का उद्देश्य चालकों को न सिर्फ सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति प्रेरित और प्रशिक्षित करना है, बल्कि उनकी मानसिक स्थिति का आंकलन कर काउंसिलिंग के माध्यम से उन्हें विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना भी है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्हें दुर्घटनारहित, नियंत्रित वाहन चलाने, रखरखाव एवं व्यवहारिकता आदि की ट्रेनिंग प्रदान की जाएगी। परिचालकों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही राजस्व बढ़ाने के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। सीनियर चालक-परिचालकों को प्रशिक्षक बनाएंगे। रोस्टर के अनुसार ही सहारनपुर, छुटमलपुर, मुजफ्फरनगर, खतौली, शामली और गंगोह डिपो के चालक-परिचालकों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिमांड भेजकर वे-बिल का स्टॉक मंगाया

परिवहन निगम की वेबसाइट हैक होने के बाद रोडवेज बसों में परिचालक मैनुअल टिकट बना रहे हैं। मैनुअल टिकट व वे-बिल अधिक लग रहे हैं। परिवहन निगम ने मुख्यालय डिमांड भेजकर वे-बिल का एक महीने का स्टॉक मंगाया है। जिससे आने वाले दिनों में वे-बिल की किल्लत न पड़े। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज बशीर ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में मैनुअल टिकट व वे-बिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने रोडवेज कार्यशाला में परिचालकों को मैनुअल टिकट बनाने में आ रही दिक्कतों के बारे में समझाया। कहा कि प्रत्येक बस स्टॉप से यात्रियों को लें। अगला स्टेशन आने से पूर्व ही टिकट क्लोजिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed