फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Driver murdered in transaction dispute

Saharanpur News: लेनदेन के विवाद में चालक की हत्या

Sat, 25 Oct 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Driver murdered in transaction dispute
पुलिस लाइन में पहुंचे राजकुमार के परिजन व भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद 
सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के उग्राहू गांव के रहने वाले पिकअप चालक राजकुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। कुतुबशेर थाना पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर पांच दिन बाद लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि पत्नी अपने गुमशुदा पति की तलाश के लिए गागलहेड़ी और नानौता थाने के चक्कर काटती रही। शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा होने के बाद गागलहेड़ी थाना पुलिस ने गुमशुदगी के केस में हत्या की धारा जोड़ दी है। उग्राहू गांव का रहने वाला राजकुमार नर्सरी से पौधे लेकर अलग-अलग शहरों में पिकअप से सप्लाई करता था। शुक्रवार को राजकुमार की पत्नी सोनम अपने परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस लाइन पहुंची। बताया कि 16 अक्तूबर को राजकुमार पौधों की सप्लाई देने के लिए पटियाला गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। 18 अक्तूबर को परिजन गागलहेड़ी थाने पहुंचे और गुमशुदगी दर्ज कराई। उसी दिन राजकुमार की गाड़ी नानौता थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। आरोप लगाया कि गागलहेड़ी थाना पुलिस के पास उसके पति का फोटो भी था, फिर भी तलाश नहीं कर सकी।
विज्ञापन

23 अक्तूबर को उन्हें पता चला कि राजकुमार की हत्या हो गई है और कुतुबशेर थाना पुलिस ने उसके पति का लावारिस में अंतिम संस्कार कर दिया। वह अपने पति के अंतिम दर्शन भी नहीं कर सकी। इस मामले में लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एसएसपी को भी शिकायती पत्र सौंपा।

पुलिस लाइन में पहुंचे राजकुमार के परिजन व भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद 

पुलिस लाइन में पहुंचे राजकुमार के परिजन व भीम आर्मी के कार्यकर्ता। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed