फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drinking less water in winter, stomach disease is increasing

Saharanpur News: सर्दी में पी रहे कम पानी, बढ़ रही पेट की बीमारी

Fri, 10 Jan 2025 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 10 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Drinking less water in winter, stomach disease is increasing
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद
सहारनपुर। सर्दी में कम पानी पीने के कारण पेट दर्द संबंधी बीमारियां हो रही हैं। ऐसे मरीजों की राजकीय मेडिकल कॉलेज और एसबीडी जिला अस्पताल में संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक दवाई लिखने के साथ ही रोजाना 10 से 12 गिलास पानी पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज व एसबीडी जिला अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें पेट दर्द से संबंधित बीमारियों के भी मरीज शामिल हैं। सर्दी के मौसम में शरीर को पानी की जरूरत कम होती है। इसलिए शरीर में विषैले पदार्थों का जमा होना शुरू हो जाता है। लोग लंबे समय से पेट दर्द या गैस की समस्याओं से परेशान हैं। कभी-कभी तो दर्द इतना बढ़ जाता है कि अस्पताल जाना पड़ रहा।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुधीर राठी का कहना है कि सर्दियों में ठंड के कारण लोग पानी पीना कम कर देते हैं, जिससे आंतों में सूजन, कब्ज और पाचन क्रिया में रुकावट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। डॉक्टर दवाइयों के साथ-साथ मरीजों को रोजाना कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पीने की सलाह दे रहे हैं। इसके अलावा हल्का खाना, भरपूर आहार और नियमित रूप से मॉर्निंग वॉक करने की भी सलाह दी जा रही है। विशेष रूप से बुजुर्गों व बच्चों को इस मौसम में ज्यादा पानी पीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वह इन समस्याओं से बच सकें। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अनिल वोहरा ने बताया कि पेट दर्द की बीमारी के मरीज रोजाना आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को खानपान और नियमित स्वास्थ्य जांच भी करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed