फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'Drinking is distance, because family is important'

‘नशे से बनानी दूरी है, क्योंकि परिवार जरूरी है’

Thu, 27 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
'Drinking is distance, because family is important'
गागलहेड़ी में अमर उजाला के नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करती महिला थाना प्रभारी सरि - फोटो : SAHARANPUR
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। नशा बर्बाद कर देगा, संभल जाओ, अब नहीं संभले तो देर हो जाएगी। नशे से नाता तोड़ेंगे, तभी आने वाला कल सुरक्षित होगा और रिश्ते मजबूत होंगे। इन्हीं प्रेरक संदेशों के साथ अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम अपराजिता के तहत गागलहेड़ी में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कस्बे के एसआर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित जागरूकता गोष्ठी में महिला थाना प्रभारी सरिता सिंह ने कहा की हमारे देश में जनसंख्या का एक बड़ा भाग नशे का शिकार हो रहा है। नशे की वजह से आपराधिक प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलता है। नशा करने वाला घर परिवार में कलह पैदा करता है। इसका खामियाजा पूरे समाज को भुगतना पड़ता है। नशा समाज को बर्बाद कर देगा, इसलिए युवा पीढ़ी को ज्यादा जागरूक होने की आवश्यकता है। वह खुद भी नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। यदि हम मिलकर प्रयास करें तो निश्चित ही समाज को नशा मुक्त कर सकते हैं। नशा एक सामाजिक और मानसिक समस्या है जिसके इलाज के लिए सभी को मिल कर काम करना होगा। उन्होंने खास कर छात्राओं से अपील की कि नशे के विरुद्ध अपनी आवाज को बुलंद करें और अगर घर में पिता या भाई नशे का सेवन करता है तो उन्हें समझाने का काम करें। अपने आस पास अगर नशे से संबंधित अवैध सामग्री बिक रही है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार ने किया। कोआर्डिनेटर योगेश भारद्वाज, अमित, प्रभात, रेखा, प्रियंका भारद्वाज, रोबिन, पद्मा, अन्नू, नीतू वालिया, वर्णिका, रितिका, हिना, ममता, सोनू, अजब, अमन, गोपाल, शेखर, नीलोफर आदि रहे।
विज्ञापन

अवैध शराब से मरे लोगों के परिवार के दर्द को किया बयां
महिला थाना प्रभारी ने छात्र छात्राओं को याद दिलाते हुए कहा की पिछले वर्ष फरवरी माह में ही गागलहेड़ी क्षेत्र में शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सबसे ज्यादा कोलकी कलां गांव प्रभावित हुआ था। अब उनके बच्चों की परवरिश करने वाला कोई नहीं है। पीड़ित लोगों के परिवारों के सामने रोजी रोटी का भी संकट है। उनके बच्चे शिक्षा से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधक ललित अनिल शर्मा ने कहा नशे को बेचने वाला हमेशा अमीर बनता जाता है और जो उसे खरीदता है वो गरीब होता जाता है। इसका परिणाम ये होता है की उसके बच्चे अशिक्षित रह जाते हैं मूलभूत सुविधाएं उन्हें नहीं मिल पाती। उसका परिवार समाज की मुख्य धारा से हट जाता है और फिर वो अपराध करने लगता है।
स्कूल के डायरेक्टर सचिन भारद्वाज ने कहा की नशे के अवैध कारोबार को पूर्ण रूप से बंद कराने को आमजन को पुलिस प्रशासन का सहयोग करना होगा तभी स्वस्थ समाज की स्थापना हो सकती है।
बच्चों ने लगाए प्रेरक नारे
कार्यक्रम में बच्चों ने-नशे से बनानी दूरी है क्योंकि परिवार जरूरी है, हम बच्चों का यही संदेश, नशा मुक्त हो अपना देश, भारत की संस्कृति बचानी है, नशे पर रोक लगानी है, नशे में युवा सड़ रहा है, कहां यह युवा बढ़ रहा है, धूम्रपान एक बुरी लत है, पूरे समाज पर मुसीबत है, जीवन को स्वस्थ खुशहाल बनाए, आओ मिलकर नशा मुक्त अभियान चलाएं, आदि नारे लगा कर जागरूकता पैदा करने का काम किया।

नशे के विरुद्ध इन नंबरों पर करें कॉल
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 9454400308
पुलिस अधीक्षक नगर 9454401116
थानाध्यक्ष गागलहेड़ी 9454404182

गागलहेडी में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम में भागेदारी करती छात्राएं

गागलहेडी में नशा मुक्ति जागरुकता कार्यक्रम में भागेदारी करती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

कार्यक्रम को संबोधित करते प्रबंधक ललित अनिल शर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते प्रबंधक ललित अनिल शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed