फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Drink plenty of water before stepping out into the scorching sun to prevent dehydration.

Saharanpur News: तेज धूप में खूब पानी पीकर निकलें, नहीं होगा डिहाइड्रेशन

Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 24 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drink plenty of water before stepping out into the scorching sun to prevent dehydration.
सहारनपुर। गर्मियों में डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। इस कारण ही पथरी, यूरिन संक्रमण और किडनी इंजरी का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर गर्मियों में लोग एसी में रहने के कारण पानी का सेवन कम करते हैं। इसी वजह से यूरिन संक्रमण और पेशाब में झाग आने की समस्या भी होने लगती है। गर्मी में तीन से चार लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। अगर किसी के पैरों में सूजन, पेशाब में जलन, झाग आने की समस्या है तो बिना देरी किए चिकित्सक को दिखाएं। शनिवार को अमर उजाला के हेलो डॉक्टर कार्यक्रम में एसबीडी जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. सौरभ त्यागी ने मोबाइल फोन पर परामर्श दिया।
विज्ञापन


------

-- डॉक्टर से सवाल-जवाब

सवाल : कंधे और पैरों में दर्द रहता है। (विनोद, बड़गांव, अजीम छुटमलपुर)

जवाब : हरी सब्जियों का सेवन करें, जिस कंधे में दर्द रहता है, उससे वजन न उठाएं। बिना तकिया लगाकर सोएं। फिजियोथैरेपी कराएं। इसके बाद भी आराम न मिले तो जिला अस्पताल में दिखा सकते हैं।
विज्ञापन


सवाल : कई दिन से बुखार आ रहा है। खांसी और गले में दुखन भी रहती है। (उमा त्यागी, न्यू राज विहार कॉलोनी)

जवाब : यह इंफेक्शन की वजह से है। इसमें ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक से परहेज करें। एक लीटर पानी में ओआरएस का घोल बनाकर पी सकते हैं। हल्के गर्म पानी से गरारें करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल : ब्लड प्रेशर हाई रहता है और शुगर भी है। (अमित कुमार, गंगोह)

जवाब : इसके कई कारण हो सकते हैं। इसमें नमक का सेवन कम करें। थोड़ा सेंधा नमक खा सकते हैं। मैदा, नमकीन, ब्रेड, कोल्ड ड्रिंक, फास्टफूड बंद करें। इसके अलावा चिकनाईयुक्त भोजन बंद कर दें।

सवाल : तीन दिन से बुखार आ रहा है। शरीर में कमजोरी भी है। (बृजपाल कोरी, महंगी)

जवाब : यह हीट स्ट्रोक के लक्षण हो सकते हैं। तेज धूप में निकलने से बचिए। हल्के कपड़े पहनें। बुखार तेज है तो माथे पर ठंडे पानी की पट्टी रखें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। इसके लिए ओआरएस व इलेक्टाेलाइट्स लेते रहें।


सवाल : ऑपरेशन के बाद से बुखार नहीं हट रहा है। जांच में कुछ नहीं आता है। (शिवकुमार, गांव पाली)

जवाब : इसमें बहुत सी वजह हो सकती हैं। इसमें अस्पताल आना पड़ेगा। पुरानी रिपोर्ट देखकर ही पता चलेगा। दोबारा नए सिरे से जांच करानी पड़ सकती है।

सवाल : पत्नी को शुगर और एक पैर में जलन रहती है। (मोहम्मद तनवीर, गांव सोहनचिड़ा)

जवाब : नियमित शुगर की दवा लेते रहें। अगर आलू, चावल और जूस पी रही हैं तो बंद कर दें। जिला अस्पताल की 15 नंबर ओपीडी में दिखा सकते हैं।

सवाल : कुछ दिनों से सुबह घूमते समय पैरों में दर्द की शिकायत है। (गौरव गुप्ता, रामपुर मनिहारान)

जवाब : पैरों में दर्द की शिकायत कई वजह से हो सकती है। खून की कमी, मांसपेशियों में दिक्कत आदि शामिल है। इसमें जांच कराएं। हरी सब्जी, सलाद और पानी कम से कम तीन से चार लीटर रोज पिएं।

सवाल : गर्मी में सांस फूल रही है। (जितेंद्र त्यागी, छुटमलपुर)

जवाब : यह डिहाइड्रे्शन की वजह से हो सकता है। इसलिए रोजाना तीन से चार लीटर पानी पिएं। धूल, धुएं और ठंडी चीजों से परहेज करें। जैसे जूस व लस्सी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed