फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dressed in traditional costumes children impressed

परंपरागत परिधानों में सजे बच्चों ने बांधा समां

Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद Updated Tue, 03 May 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Dressed in traditional costumes children impressed
नृत्य की प्रस्तुति देती बच्चियां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेला पंडाल में रविवार की रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मदन मस्ताना ग्रुप के कलाकारों ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 
विज्ञापन


गायत्री मंत्र उच्चारण प्रतियोगिता में जहां बच्चों ने गायत्री मंत्र का जाप किया वहीं, धार्मिक परिवेश में बच्चों ने मीरा, श्रवण कुमार, वामन अवतार व राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब तालियां बटोरी।
विज्ञापन


भजन संध्या के तहत धार्मिक गीतों पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने श्याम बंसी बजाते हो या मुझे बुलाते हो, देवा श्री गणेशा तथा सत्यम शिवम सुंदरम आदि गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनन्या शर्मा, द्वितीय राशि भटनागर और तीसरा पुरस्कार विपुल रोहन ग्रुप को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व कार्यक्रम का मंच उद्घाटन राजकुमार सर्राफ, कार्यक्रम उद्घाटन जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन अरुण राणा व सपा युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव कार्तिकेय राणा ने संयुक्त रूप से किया। धर्म ध्वज स्थापना विपिन भारतीय व दीप प्रज्ज्वलित मनमोहन गर्ग व ईशान गौड़, माल्यार्पण अजय बिरला, प्रभात राणा व हरवीर सिंह ने किया।

अध्यक्षता मिरगपुर के पूर्व प्रधान ऋषिपाल चौधरी व संचालन देवीदयाल शर्मा तथा नितिन गुप्ता ने किया। सभासद सुधा गांधी, चंदन बाला जैन ने जज की भूमिका में रहे।


इस मौके पर संयोजक सुधीर भारद्वाज, राकेश गांगुली, विशाल गर्ग, रोशनलाल, दिनेश फौजी, सुशील, सुलेमान, कुशलपाल, आशु गुप्ता, आदित्य गर्ग, डा. जमाल अख्तर, ओमपाल सिंह, गगन मित्तल, बिरला सूद, राजू सैनी, निखिल गर्ग, नीरज, खिलेंद्र गांधी, शशांक रस्तोगी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed