{"_id":"586010c84f1c1b8840eeb595","slug":"drama-over-dr-sodhi-cmo","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रामा खत्म, डा. सोढ़ी सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रामा खत्म, डा. सोढ़ी सीएमओ
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 26 Dec 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ बने डा् सोढी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के जिला अस्पताल स्थित में सीएमओ की कुर्सी को लेकर चल रहे घमासान में नया मोड़ आ गया है। दो चिकित्सकों के बीच सीनियरिटी को लेकर चल रही खींचतान को देखते हुए जिलाधिकारी ने तीसरे चिकित्सक को सुपर सीनियर बताते हुए सीएमओ का कार्यभार सौंपा है।
जिलाधिकारी के इस निर्णय का विवाद में शामिल डा. विक्रम सिंह पुंडीर ने स्वागत किया है। जबकि डा. अनिल कुमार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
जिला अस्पताल में सीएमओ रहे डा. सईद मोहम्मद पदोन्नति होने के बाद कानपुर चले गए है। वह सिनियरिटी के आधार पर डा. विक्रम सिंह पुंडीर को प्रभारी सीएमओ बना गए थे।
शनिवार को उस समय अजीब स्थिति बन गई जब जिला जेल में तैनात डा. अनिल कुमार ने खुद को डा. विक्रम पुंडीर से सीनियर बताते हुए सीएमओ की कुर्सी कब्जा ली थी।
उन्होंने डा. विक्रम सिंह को अपर निदेशक स्वास्थ्य का पत्र भी दिखाया था। मगर, डा. विक्रम सिंह ने चार्ज देने से मना कर दिया था। ऐसे हालात में डा. अनिल कुमार सीएमओ की कुर्सी और डा. विक्रम सिंह उसी कक्ष में सोफे पर बैठकर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
मामला दिन भर चर्चाओं का विषय रहा था। डीएम शफकत कमाल तक भी मामला पहुंचा था। इसी बीच एक तीसरे चिकित्सक, डा. बीएस सोढ़ी नए सुपर सीनियर के रूप में सामने आए।
जिन्हें डीएम ने सीएमओ का चार्ज सौंपने के निर्देश दिए। डा. सोढ़ी ने रविवार को अवकाश के बावजूद सीएमओ पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। डीएम के इस निर्णय का डा. विक्रम सिंह ने न केवल स्वागत किया बल्कि डा. सोढी को मिठाई भी खिलाई।
जबकि डा. अनिल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। डीएम शफकत कमाल की ओर से प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को लिखे गए पत्र के साथ ही डा. सोढी को सीएमओ बनाने के लिए जारी किए गए पत्र में भी डा. अनिल कुमार पर गबन का मामला चलने की बात कही गई है। उन्हें अनुभव भी कम बताया है।